Sat, Jul 27, 2024
Whatsapp

इंडिया गठबंधन की 'लोकतंत्र बचाओ' रैली, रमेश बोले- किसी एक व्यक्ति की नहीं..

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- March 31st 2024 11:59 AM
इंडिया गठबंधन की 'लोकतंत्र बचाओ' रैली, रमेश बोले- किसी एक व्यक्ति की नहीं..

इंडिया गठबंधन की 'लोकतंत्र बचाओ' रैली, रमेश बोले- किसी एक व्यक्ति की नहीं..

ब्यूरोः दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार यानी 31 मार्च को इंडिया गठबंधन के नेता 'लोकतंत्र बचाओ' रैली कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन के टॉप नेताओं का जमावड़ा रामलीला मैदान में लगने वाला है, जिसे लेकर खास तैयारियां भी की गई हैं।

ये नेता रहेंगे मौजूद


इसको लेकर रामलीला मैदान के आसपास भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। देश में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष इस रैली के जरिए देश में एकजुटता का संदेश देना चाहता है। इस रैली में  इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, फारूक अब्दुल्ला जैसे नेता शामिल होंगे। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहेंगी।

रैली में हिस्सा ले रही 27 से 28 पार्टियां

रैली को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि ये किसी एक व्यक्ति पर आधारित रैली नहीं है। इसलिए हमें इसे लोकतंत्र बचाओ रैली का नाम दिया है। उन्होंने कहा कि इस रैली में 27 से 28 पार्टियां हिस्सा ले रही हैं और इसमें इंडिया गठबंधन के सभी टॉप नेता रैली में मौजूद रहने वाले हैं।

-

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK