ट्विटर के CEO पद से हटेंगे एलन मस्क, जानिए कौन होगा ट्विटर का नया बॉस?
ब्यूरो : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने अपने इस्तीफे की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि ट्विटर के लिए एक नए सीईओ को चुना गया है, जो जल्द ही पदभार संभालेंगे। मस्क ने अभी नए सीईओ के नाम की घोषणा नहीं की है। लेकिन यह संकेत दिया गया है कि वह एक महिला है।

मस्क ने ट्वीट किया कि वह यह घोषणा करते हुए उत्साहित हैं कि उन्होंने ट्विटर के लिए एक नया सीईओ चुना है। वह अगले छह सप्ताह में कार्यभार संभालेंगी। पद छोड़ने के बाद मेरी भूमिका कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी की होगी।
Excited to announce that I’ve hired a new CEO for X/Twitter. She will be starting in ~6 weeks!
My role will transition to being exec chair & CTO, overseeing product, software & sysops. — Elon Musk (@elonmusk) May 11, 2023
एलन मस्क ने पिछले महीने के आखिर में ट्वीट कर यूजर्स को बड़ा हिंट दिया था। उन्होंने कहा था कि यूजर्स को प्रति आर्टिकल के आधार पर फीस देनी होगी। उन्होंने कहा कि यदि उपयोगकर्ता मासिक सदस्यता के लिए साइन अप नहीं करते हैं, तो उन्हें लेख पढ़ने के लिए अधिक भुगतान करना होगा।
_e04f580e833aefd71685204388166f6c_1280X720.webp)
इससे पहले मस्क ने वेरिफाइड अकाउंट्स से ब्लू टिक हटाने का ऐलान किया था। मस्क ने कहा कि ब्लू टिक के लिए भुगतान नहीं करने वाले यूजर्स को ब्लू टिक नहीं मिलेगा। एलोन मस्क ने 12 अप्रैल को ब्लू टिक के बारे में ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल से वेरिफाइड अकाउंट से हेरिटेज ब्लू मार्क हट जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 20 अप्रैल से पुराने नीले चेकमार्क हटा दिए जाएंगे । मस्क ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि अगर ब्लू टिक की जरूरत पड़ेगी तो इसके लिए मासिक शुल्क देना होगा।
- PTC NEWS