Sun, Apr 28, 2024
Whatsapp

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 124 उम्मीदवारों की पहली सूची

कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची आज यानि शनिवार को जारी कर दी गई है।

Written by  Rahul Rana -- March 25th 2023 11:05 AM
कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 124 उम्मीदवारों की पहली सूची

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 124 उम्मीदवारों की पहली सूची

ब्यूरो: एक तरफ जहां राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची आज यानि शनिवार को जारी कर दी।

 कांग्रेस पार्टी की नई लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और इसके अलावा राज्य पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नाम भी मौजूद है।  


यहां देखें लिस्ट 

आपको बता दें कि नई लिस्ट के मुताबिक पूर्व सीएम सिद्धारमैया वरूणा सीट से चुनाव लड़ने जा रहें हैं। वहीं इसके अलावा डी के शिवकुमार कनकपुरा सीट से चुनाव लड़ने जा रहें हैं। 

राहुल गांधी ने बढ़ाई परेशानी !

एक तरफ जहां लिस्ट सामने आई है तो वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस को कितना नुकसान पहुंचता है। राहुल गांधी ने यह वादा किया था कि कर्नाटक में उनकी सरकार बनने के बाद 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...