Sun, Dec 14, 2025
Whatsapp

Ratan Tata Birthday: रतन टाटा का प्यार नहीं चढ़ा था परवान...फिर ताउम्र नहीं की शादी

ratan tata 85th birthday: देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) आज 85 साल के हो गए। रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में नवल टाटा (Naval Tata) और माता सूनी टाटा (Sooni Tata) के घर पर हुआ था। 1959 में आर्किटेक्चर और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की डिग्री के बाद वो पढ़ाई के लिए कॉर्नेल यूनिवर्सिटी चले गए।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 28th 2022 12:31 PM
Ratan Tata Birthday: रतन टाटा का प्यार नहीं चढ़ा था परवान...फिर ताउम्र नहीं की शादी

Ratan Tata Birthday: रतन टाटा का प्यार नहीं चढ़ा था परवान...फिर ताउम्र नहीं की शादी

ratan tata 85th birthday: देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) आज 85 साल के हो गए। रतन टाटा ने अपनी सोच और बुद्धि के बल पर टाटा समूह (Tata Group ) को नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया। रतन टाटा उद्योग जगत के लिए मिसाल है। रतन टाटा की सोच ने ही दुनिया को सबसे सस्ती कार दी थी।  

रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में नवल टाटा (Naval Tata) और माता सूनी टाटा (Sooni Tata) के घर पर हुआ था। रतन टाटा की परवरिश उनकी दादी ने की। 1959 में आर्किटेक्चर और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की डिग्री के बाद वो पढ़ाई के लिए कॉर्नेल यूनिवर्सिटी चले गए। इसके बाद वो 1962 में भारत लौटे थे। भारत लौटने पर टाटा स्टील में अपना करियर शुरू किया। टाटा स्टील की जमशेदपुर ब्रांच में उन्होंने मजदूरों के साथ काम शुरू किया था। मजदूरों के साथ ही उन्होंने काम की बारीकियों को सीखा।


बता दें कि टाटा स्टील की शुरूआत 1868 में शुरू हुई थी। कई सालों तक सामान्य पद पर काम करने के बाद रतन टाटा ने 1991 में पूरे ग्रुप की कमान अपने हाथों में ली थी। रतन टाटा की कमान में टाटा ग्रुप का कारोबार बहुत फला फूला। घर की रसोई में नमक, मसालो, चाय कॉफी से लेकर टाटा ग्रुप ने घड़ी-ज्वैलरी, लग्जरी कारें, बस, ट्रक समेत टैक्नोलॉजी के क्षेत्र में धाक जमा ली।

157 साल पुरानी हो चुके टाटा ग्रुप की 17 कंपनियां शेयर बाजार (Stock Market) में लिस्टेड हैं। रतन टाटा की कमान में नौ साल में टाटा समूह ने 36 से अधिक कंपनियों का अधिग्रहण कर लिया। इस अधिग्रहण में कोरस स्टील से लेकर जगुआर और लैंड रोवर जैसी बड़ी विदेशी कंपनियां भी शामिल हैं। 

करोड़ों की संपत्ति के बाद भी रतन टाटा बेहद सादगी भरी जिंदगी व्यतीत करने के लिए जाने जाते हैं। आईआईएफएल हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक रतन टाटा की कुल संपत्ति करीब 3500 करोड़ रुपये के करीब है। रतन टाटा अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा दान करते हैं। सामाजिक कामों में उनकी खास रूचि है, अपने कामों के लिए वो हमेशा चर्चा में रहते हैं।

रतन टाटा को जीवन के किसी भी क्षेत्र में असफलता नहीं मिली। बस रतन टाटा अपने प्यार को अंजाम तक नहीं पहुंचा पाए। रतन टाटा ने शादी नहीं की है, लेकिन उनकी प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प रही है। अमेरिका में काम करने के दौरान रतन टाटा को एक लड़की से प्यार हुआ था। वो अपनी प्रेमिका से शादी करने ही वाले थे कि दादी की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें भारत लौटना पड़ा। 1962 में भारत-चीन की हुई जंग के बाद लड़की के माता-पिता नहीं चाहते थे कि वो भारत आए. इस तरह यह रिश्ता टूट गया।  

 

  

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK