Sat, Jun 14, 2025
Whatsapp

Earthquake In Maharashtra: महाराष्ट्र में कांपी धरती, हिंगोली जिले में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

सोमवार की सुबह महाराष्ट्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में था। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- November 20th 2023 12:02 PM -- Updated: November 20th 2023 12:04 PM
Earthquake In Maharashtra: महाराष्ट्र में कांपी धरती, हिंगोली जिले में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

Earthquake In Maharashtra: महाराष्ट्र में कांपी धरती, हिंगोली जिले में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

ब्यूरोः आज यानी सोमवार की सुबह महाराष्ट्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्रके अनुसार भूकंप का केंद्र महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में था। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई है। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर निकल गए और खुली जगह पर पहुंच गए।

भूकंप आने से लोगों में दहशत का माहौल

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में आज सुबह भूकंप सुबह 5 बजकर 9 मिनट पर आया, जिसका केंद्र धरती की सतह के 5 किलो मीटर नीचे था। हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के जान माल के नुकसान होने की जानकारी नहीं है। लेकिन भूकंप आने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। 

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। एनसीएस की पोस्ट में बताया कि महाराष्ट्र की हिंगोली में आए भूकंप की तीव्रता: 3.5 रही और गहराई: 5 किमी थी। 

तेलंगाना और कर्नाटक में लगे भूकंप के झटके

आज आए भूकंप के झटके महाराष्ट्र के अलावा तेलंगाना और कर्नाटक तक महसूस किए गए हैं। आपको बता दें रविवार को नेपाल और जम्मू कश्मीर के डोडा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK