Sun, Sep 6, 2026
Whatsapp

MC Shimla Election 2023: BJP ने जारी किया घोषणा पत्र, वादों की लगाई झड़ी

बीजेपी ने नगर निगम शिमला चुनावों के लिए दृष्टिपत्र जारी कर दिया है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- April 23rd 2023 06:40 PM
MC Shimla Election 2023: BJP ने जारी किया घोषणा पत्र, वादों की लगाई झड़ी

MC Shimla Election 2023: BJP ने जारी किया घोषणा पत्र, वादों की लगाई झड़ी

ब्यूरो: बीजेपी ने नगर निगम शिमला चुनावों के लिए दृष्टिपत्र जारी कर दिया है। इस दृष्टिपत्र को ’शिमला के चहुमुखी विकास के लिए आपका समर्थन भाजपा के लिए’ नाम दिया गया है। दृष्टिपत्र में बीजेपी ने 21 बिंदुओं पर फोकस किया है। जिसमे सड़क पानी व टैक्स में राहत देने की बात कही है। दृष्टिपत्र लॉन्च के समय नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप मौजूद रहे।

 

इस मौके जयराम ठाकुर ने कहा कि शहरवासियों के लिए 40 हजार लीटर फ्री पानी प्रतिमाह दिया जाएगा। एक निगम एक टैक्स प्रणाली लागू किया जाएगा। हर मोहल्ले में पार्किंग, कूड़े के बिल में पचास प्रतिशत कटौती की जाएगी। गरीब ढारा मालिकों को दो बिस्वा तक जमीन में बने ढारों का अधिकार दिया जाएगा। हर वार्ड में में ओपन जिम के साथ ही नगर निगम क्षेत्र में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। बंदरो व आवरा कुत्तों से बचाव के लिए टास्क फोर्स बनाई जाएगी। शिमला नगर निगम के प्रत्येक गांव तक एंबुलेंस रोड़ बनाएंगे। 

जय राम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि शिमला अंग्रेजो की ग्रीष्मकालीन राजधानी रहने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल है। कांग्रेस शिमला नगर निगम में पच्चीस वर्ष व बीजेपी को पांच वर्ष ही मिले हैं। 25वर्ष में कांग्रेस ने शहर के लिए कुछ नहीं किया। यह चुनाव निर्धारित समय से ग्यारह महीने बाद हुआ है। कांग्रेस ने पहले चुनाव टाला अब सुविधा के अनुसार सरकार चुनाव करा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जनता अब उनकी बातों में नही आने वाली है। 

- PTC NEWS

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK