Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

धोनी ने खरीदी ये धासू कार, रांची में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथी खिलाड़ियों को दी स्पेशल राइड

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Atul Verma -- November 18th 2022 06:35 PM -- Updated: November 18th 2022 06:40 PM
धोनी ने खरीदी ये धासू कार, रांची में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथी खिलाड़ियों को दी स्पेशल राइड

धोनी ने खरीदी ये धासू कार, रांची में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथी खिलाड़ियों को दी स्पेशल राइड

टीम इंडिया के कैप्टन कूल रहे एमएस धोनी कारों और बाइक्स के कितने शौकीन हैं, इस बात का अंदाजा उनकी अब तक की महंगी कलेक्शन से लगाया जा सकता है। माही के पास एक-दो नहीं, बल्कि 10 से ज्यादा अलग-अलग महंगी बाइक्स हैं और कई लग्जरी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन भी उनके पास है। साल 2009 में लग्जरी कार 'हमर H-2' खरीदने को करीब 1 करोड़ रुपये में खरीदकर धोनी सुर्खियों में रहे थे। इन दिनों बेशक माही आईपीएल-2023 के सीजन को लेकर व्यस्त चल रहे हैं, लेकिन इस बीच एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी नई कार में चेन्नई सुपरकिंग्स के अपने साथी खिलाड़ियों के साथ नजर आए हैं।

धोनी की कार कलेक्शन में जुड़ा एक और नाम


अपने गैराज में पहले ही 'हमर H-2', रोल्स रॉयस, ऑडी क्यू-7, जीप ग्रैंड Cherokee Trackhawk और 1969 फोर्ड मस्टैंग जैसी महंगी-लग्जरी गाड़ियां रखने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अब इस कलेक्शन में एक और नई इलेक्ट्रिक कार को शामिल किया है। माही ने करीब 65 लाख रुपये की कीमत अदाकर KIA EV-6 कंपनी की इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदी है और रांची में देर रात धोनी इस नई कार को घुमाते हुए स्पॉट हुए हैं...वहीं एक वायरल वीडियो में माही चेन्नई सुपर किंग्स के अपने साथी खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ और केदार जाधव को भी इस कार में बैठाकर सैर करवाते नजर आए हैं।

साथी खिलाड़ियों के साथ रांची की सैर पर निकले माही

धोनी को यारों का यार भी कहा जाता है, नई कार खरीदने के बाद धोनी राइड के लिए अक्सर अपने टीम के खिलाड़ियों के साथ नजर आते हैं...वहीं नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने के बाद धोनी सीएसके के साथी खिलाड़ी केदार जाधव और ऋतुराज गायकवाड़ धोनी के साथ देर रात रांची की सैर करने के लिए कार राइड पर निकले, जिसका एक वीडियो धोनी के फैन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। धोनी का ये वीडियो उनके फैन्स की ओर से खूब पसंद और शेयर किया जा रहा है।

हाल ही में माही ने नीलामी में खरीदी थी लैंड रोवर-3

बता दें कि धोनी ने हाल ही में बिग बॉय टॉयज की ओर से हुई एक नीलामी में हिस्सा लेते हुए एक विंटेज कार लैंड रोवर-3 SUV को शामिल किया था। हरियाणा के गुरुग्राम में बिग बॉय टॉयज के शोरूम में ऑनलाइन नीलामी में कई विंटेज मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध हुई थी, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने Land Rover-3 को पसंद किया और आखिरकार इसके लिए बोली जीती थी।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK