Mon, Dec 4, 2023
Whatsapp

हिमाचल के 2500 करोड़ का क्रिप्टो करेंसी घोटाले में ठगे गए पांच हजार सरकारी कर्मचारियों समेत एक लाख लोग

हिमाचल में 2500 करोड़ का क्रिप्टो करेंसी घोटाला सामने आया है। 10 आरोपियों को इसमें SIT द्वारा रफ्तार किया गया है।

Written by  Rahul Rana -- November 04th 2023 04:30 PM -- Updated: November 04th 2023 04:31 PM
हिमाचल के 2500 करोड़ का क्रिप्टो करेंसी घोटाले में ठगे गए पांच हजार सरकारी कर्मचारियों समेत एक लाख लोग

हिमाचल के 2500 करोड़ का क्रिप्टो करेंसी घोटाले में ठगे गए पांच हजार सरकारी कर्मचारियों समेत एक लाख लोग

शिमला : हिमाचल में 2500 करोड़ का क्रिप्टो करेंसी घोटाला सामने आया है। 10 आरोपियों को इसमें SIT द्वारा गिरफ्तार किया गया है। एक लाख लोगों को डबल पैसे के चक्कर में ठगा गया। मार्च में आठ लोगों की शिकायत पर एसआईटी का गठन किया गया। अब 300 लोग शिकायत कर चुके हैं। क्रिप्टो करेंसी में कई ठगों ने 200 करोड़ तो कई लोगों ने 100 करोड़ कमाया है। आने वाले समय में 50 आरोपियों की ओर गिरफ्तारी होगी। पुलिस ने आरोपियों की साढ़े आठ करोड़ की संपति जब्त की है।


ये जानकारी उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी है। उन्होंने कहा की 500 करोड़ पैसा रिकवर नहीं होगा। 200 करोड़ ठगी से कमाकर मंडी के सुभाष दुबई चले गए। उनको लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में 80 मोबाइल जब्त किए गए हैं। क्रिप्टो में 5000 सरकारी कर्मचारियों ने भी धन लगाया । कुछ लोगों ने डबल के लालच में तो नौकरियां तक छोड़ दी। जिन लोगों को फॉरलेन में पैसा मिला उनका पैसा भी इस ठगी में लगवाया गया। मामले में पुलिस जल्द चालान पेश करेगी। 

- PTC NEWS

adv-img

Top News view more...

Latest News view more...