Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए किया मनोनीत, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

Written by  Deepak Kumar -- March 08th 2024 01:36 PM
सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए किया मनोनीत, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए किया मनोनीत, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

ब्यूरोः इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी और मशहूर लेखिका सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। इसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर यह जानकारी दी।  बता दें कि सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं। 

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि मुझे खुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने सुधा कृष्णमूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनित किया है। सुधा जी का सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी 'नारी शक्ति' का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं। 

-

Top News view more...

Latest News view more...