Thu, Oct 24, 2024
Whatsapp

PU Elections 2023: छात्र संघ चुनाव से पहले चंडीगढ़ पुलिस सख्त, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

पंजाब यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ के 11 कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- September 04th 2023 11:26 AM
PU Elections 2023: छात्र संघ चुनाव से पहले चंडीगढ़ पुलिस सख्त, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

PU Elections 2023: छात्र संघ चुनाव से पहले चंडीगढ़ पुलिस सख्त, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

ब्यूरो : दावा किया जा रहा है कि पंजाब यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ के 11 कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आपको बता दें कि 10 कॉलेजों में करीब 43705 मतदाता मतदान करेंगे। 110 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा सेक्टर 26 स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमेन में चार पदों के लिए केवल चार नामांकन प्राप्त होने के कारण उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।


उधर पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र चुनाव से पहले चंडीगढ़ पुलिस सख्त नजर आ रही है। बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस ने आज तड़के कार्रवाई करते हुए बॉयज हॉस्टल पर छापा मारा। इस बीच पुलिस ने आनन-फानन में कमरों की तलाशी ली।

बता दें कि यह छापेमारी अप्रत्याशित रूप से की गयी, इस दौरान पुलिस को कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। इसके बावजूद पुलिस पूरी तरह से तैयार है।

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए छह सितंबर को मतदान होना तय है। यूटी प्रशासन ने चुनाव को मंजूरी दे दी है। वोटों की गिनती 6 सितंबर को दोपहर 2 बजे की जाएगी। इस छात्र चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए विभिन्न छात्र संघों से 9 उम्मीदवार मैदान में हैं।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK