Tue, May 19, 2026
Whatsapp

राम रहीम की बढ़ी मुश्किलें, पंजाब सरकार ने बेअदबी मामलों में केस चलाने की दी मंजूरी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2015 के बेअदबी मामलों के सिलसिले में गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- October 22nd 2024 12:10 PM
राम रहीम की बढ़ी मुश्किलें, पंजाब सरकार ने बेअदबी मामलों में केस चलाने की दी मंजूरी

राम रहीम की बढ़ी मुश्किलें, पंजाब सरकार ने बेअदबी मामलों में केस चलाने की दी मंजूरी

ब्यूरोः डेरा सच्चा सौदा के नेता गुरमीत राम रहीम सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2015 के बेअदबी मामलों के सिलसिले में गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है।

यह फैसला हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद आया है, जिसमें पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने इन मामलों की सुनवाई पर लगी रोक हटा दी थी।


सुप्रीम कोर्ट ने 18 अक्टूबर को जस्टिस बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष सुनवाई का रास्ता साफ कर दिया। कोर्ट ने राम रहीम को 4 सप्ताह के भीतर जवाब देने का भी निर्देश दिया।

- PTC NEWS

Electrical Saftey authority

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK