Sat, May 2, 2026
Whatsapp

रोहतक में रेंज रोवर कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- November 05th 2022 01:55 PM
रोहतक में रेंज रोवर कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत

रोहतक में रेंज रोवर कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत

यमुनानगर/तिलक भारद्वाज:  प्रतापनगर मे हिट एंड रन का मामला सामने आया है। इस हादसे में दो बाइक स्वार युवकों की रेंज रोवर गाड़ी से टक्कर होने के बाद मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कुछ दूरी पर गाड़ी को छोड कर फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने यहां दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी तो दूसरी तरफ गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।

यमुनानगर के प्रतापनगर कस्बे के गांव अराईया वाला में दो बाइक स्वार युवकों को सामने से आ रही तेज रफतार रेंज रोवर गाड़ी ने टक्कर मार दी। रेंज रोवर गाड़ी किसी दूसरी गाड़ी को ओवरटेक कर रही थी और गाड़ी की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटा के करीब थी। टक्कर लगने के बाद दोनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई।


मरने वाले दोनों युवक कलेसर के बताए जा रहे थे, हालाकि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर भेज दिया, लेकिन पुलिस को हादसे से कुछ ही दूरी पर रेंज रोवर कार भी बरामद हो गई। पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर उसे थाने में ले गई। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि दोनों दोस्त बाइक की सर्विस करवाने के बाद अपने गांव कलेसर जा रहे थे,0 लेकिन रास्ते में ही दोनों हादसे का शिकार हो गया।

- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK