Ravan Dahan Timing: जानिए दशहरा पर रावण दहन का सही मुहूर्त, भूलकर भी न करें आज ये काम
ब्यूरोः Ravan Dahan Timing: दशहरा वह दिन है जब मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था और भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। इस त्योहार को अन्याय पर न्याय की जीत के रूप में और अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाते हैं। इसलिए इसे विजयादशमी कहा जाता है। दशहरे के दिन रावण की प्रतिमा का दहन किया जाता है। आज 12 अक्टूबर को पूरे देश में अधर्म पर धर्म की जीत के इस पर्व को मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं क्या है रावण दहन का महत्व और दशहरे के दिन पुतला जलाने का शुभ समय क्या है।
वैदिक पंचांग की मानें तो अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 12 अक्टूबर, 2024 को प्रातः 10 बजकर 58 मिनट से हो रही है। दशमी तिथि का समापन 13 अक्टूबर सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर होगा। प्रदोष काल में रावण दहन किया जाता है।
प्रदोष काल में रावण दहन किया जाता है। इसलिए दहन का मुहूर्त ये रहने वाला है:
अपराह्न पूजा का समय: दोपहर 1 बजकर 17 मिनट से दोपहर 3 बजकर 35 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से दोपहर 2 बजकर 49 मिनट तक
रावण दहन मुहूर्त: शाम 5 बजकर 54 मिनट से शाम 7 बजकर 26 मिनट तक
दशहरा का पर्व श्रवण नक्षत्र में मनाया जाता है। ऐसे में श्रवण नक्षत्र 12 अक्टूबर को प्रातः 05 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा। वहीं इस नक्षत्र का समाप्त 13 अक्टूबर को प्रातः 04 बजकर 27 मिनट पर होगा।
दशहरे पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है, इसलिए यह दिन पवित्र माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, दशहरे के दिन मांस-मदिरा आदि तामसिक चीजों से दूर रहना चाहिए, ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है। दशहरे का दिन हो या अन्य पवित्र दिन, हमेशा सात्विक भोजन ही करना चाहिए।
- PTC NEWS