Fri, Jun 20, 2025
Whatsapp

Himachal में बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने के लिए 23 करोड़ रुपए की मंजूरी, CM सुक्खू ने PM MODI और गृह मंत्री से मुलाकात का मांगा समय

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- July 31st 2023 05:47 PM
Himachal में बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने के लिए 23 करोड़ रुपए की मंजूरी, CM सुक्खू ने PM MODI और गृह मंत्री से मुलाकात का मांगा समय

Himachal में बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने के लिए 23 करोड़ रुपए की मंजूरी, CM सुक्खू ने PM MODI और गृह मंत्री से मुलाकात का मांगा समय

शिमला: हिमाचल में लगातार हो रही बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश में सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।  इस बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सड़कों को बहाल करने के लिए 23 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सड़कों को बहाल करने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। सरकार प्रदेश की जनता को राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।  


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैठक के बाद मीडिया के साथ बातचीत के दौरान बताया कि यशवंत नगर-छैला मार्ग को दुरुस्त करने के लिए पांच करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।  इसके अलावा ठियोग, खड़ा पत्थर, चौपाल, हाटकोटी, कुमारसैन, कुल्लू मनाली, निरमंड और बंजार क्षेत्र के लिए भी एक-एक करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गई है।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात का समय मांगा है।  अब तक हिमाचल प्रदेश को कोई अंतरिम राहत नहीं मिली है।  प्रदेश सरकार इस अंतरिम राहत का इंतजार कर रही है।  वह इस मुलाकात के दौरान अपनी बात प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के समक्ष रखेंगे।  

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK