Tue, Apr 16, 2024
Whatsapp

श्रद्धा मर्डर केस: प्रेमिका की हत्या कर शव के किए 35 टुकड़े, 5 महीने बाद ऐसे खुला राज

Written by  Vinod Kumar -- November 14th 2022 12:37 PM
श्रद्धा मर्डर केस: प्रेमिका की हत्या कर शव के किए 35 टुकड़े, 5 महीने बाद ऐसे खुला राज

श्रद्धा मर्डर केस: प्रेमिका की हत्या कर शव के किए 35 टुकड़े, 5 महीने बाद ऐसे खुला राज

Shraddha Murder Case: दिल्ली में एक युवक ने अपनी प्रेमी की बेहरमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव के 35 टुकड़े किए। इन टुकड़ों को उसने धीरे धीरे कर जंगल में ठिकाने लगा दिया। युवती की हत्या के पांच महीने बाद इस कत्ल का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जंगल से हड्डियों के टुकड़े बरामद कर लिए हैं। 

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम आफताब है। आफताब और उसकी प्रेमिका श्रद्धा मुंबई में एक एमएनसी कंपनी के कॉल सेंटर में काम करते थे। ऑफिस में दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ने लगीं। धीरे धीरे दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने लिव इन रिलेशनशिप में रहना शुरू कर दिया। श्रद्धा के परिवार को जब इसकी खबर हुई तो उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया।


परिवार से झगड़े के बाद श्रद्धा आफताब के साथ रहने के लिए दिल्ली में आ गए। दिल्ली में दोनों महौली में साथ रहने लगे। इसके बाद श्रद्धा ने आफताब पर शादी के लिए दवाब बनाना शुरू कर दिया। आफताब शादी से पीछे हट रहा था। इसके बाद दोनों के बीच शादी को लेकर झगड़ा होने लगा। एक दिन आफताब ने तेजधार हथियार से प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे। लगातार 18 दिनों तक आफताब रात को दो बजे उठकर जंगल में शव के टुकड़ों को फेंक कर आता था। इसके बाद आफताब ने ठिकाना बदल लिया।

बेटी की कई दिनों तक कोई खबर ना मिलने के बाद 59 वर्षीय विकास मदान वाकर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मदान वाकर ने कहा कि मुंबई छोड़ने के बाद पता चला कि वो महरौली के छतरपुर इलाके में रहते हैं। सोशल मीडिया से बेटी की के बारे में पता चलता रहता था, लेकिन मई महीने के बाद से उसके बारे में उन्हें कुछ भी पता नहीं लग पा रहा था। उसके फोन नंबर पर भी सम्पर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वो भी बंद आ रहा था।

अनहोनी की आशंका होने पर वह आठ नवंबर को सीधे छतरपुर स्थित फ्लैट में गए जहां बेटी किराये पर रहती थी, लेकिन बहां भी ताला लटका हुआ मिला। इसके बाद महरौली थाने में पहुंचकर पुलिस को मामले की सूचना देकर एफआईआर दर्ज करवाई। आखिर में पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर पूरे मामले से पर्दा उठा दिया। 


- PTC NEWS

adv-img
  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...