Sun, Dec 21, 2025
Whatsapp

Swachh Survekshan 2023: चंडीगढ़ ने एक पायदान की लगाई छलांग, 11वें नंबर पर बनाई जगह, पहली बार जीता ये अवॉर्ड

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- January 11th 2024 03:28 PM
Swachh Survekshan 2023: चंडीगढ़ ने एक पायदान की लगाई छलांग, 11वें नंबर पर बनाई जगह, पहली बार जीता ये अवॉर्ड

Swachh Survekshan 2023: चंडीगढ़ ने एक पायदान की लगाई छलांग, 11वें नंबर पर बनाई जगह, पहली बार जीता ये अवॉर्ड

ब्यूरोः भारत सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के नतीजे जारी कर दिए हैं। देश के साफ शहरों की सूची में भी चंडीगढ़ ने एक पायदान की छलांग लगाई है। इन नतीजों में चंडीगढ़ 11वें नंबर पर आया है। वहीं, स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में चंडीगढ़ 12वें नंबर पर था। इसके साथ चंडीगढ़ को सर्वश्रेष्ठ सफाई मित्र सुरक्षित शहर से नवाजा गया है। 

लव


स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के नतीजों में इस बार चंडीगढ़ का ओवरऑल स्कोर 9500 में से 8541.1 रहा है, जबकि पिछले वर्ष 7500 में से 6208.5 रहा था। वहीं,इस वर्ष इंदौर का ओवरऑल स्कोर 9348.4 रहा है और सर्वेक्षण में पहले नंबर पर  आया है। इंदौर ने लगातार 7वीं बार सबसे साफ शहर के लिए पुरस्कार प्राप्त किया। 

राष्ट्रपति ने चंडीगढ़ को सर्वश्रेष्ठ सफाई मित्र सुरक्षित शहर का दिया पुरस्कार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कारों के ऐलान होने के बाद भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर को साफ शहर के लिए पुरस्कार दिया। इसके साथ राष्ट्रपति ने चंडीगढ़ को सर्वश्रेष्ठ सफाई मित्र सुरक्षित शहर के लिए पुरस्कार दिया। इस पुरस्कार के लिए चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता, प्रशासक के सलाहकार व गृह सचिव नितिन कुमार यादव, आयुक्त आनिंदिता मित्रा और नगर निगम के चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा दिल्ली में मौजूद रहे।

अब तक ऐसा रहा है चंडीगढ़ का प्रदर्शन 

  • 2017- 11
  • 2018 - 03
  • 2019- 20
  • 2020- 16
  • 2021- 66 
  • 2022- 12
  • 2023- 11

-

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK