Tue, May 26, 2026
Whatsapp

ट्रक और कार की भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत !

हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक खाना खाने के लिए अपनी गाड़ी में निकले थे। मृतकों में एक चावल कमीशन एजेंट का भतीजा था और दूसरा भतीजे का दोस्त था।

Reported by:  Namandeep Singh  Edited by:  Baishali -- October 30th 2024 11:14 AM
ट्रक और कार की भिड़ंत,  दो युवकों की दर्दनाक मौत !

ट्रक और कार की भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत !

करनाल:  नीलोखेड़ी में जीटी रोड पर मन्नत ढाबा के पास कल देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया..एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक खाना खाने के लिए अपनी गाड़ी में निकले थे।

मृतकों में एक चावल कमीशन एजेंट का भतीजा था और दूसरा भतीजे का दोस्त था। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी कार का बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क के डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई, और दूसरी तरफ आ रहे एक कैंटर से जा भिड़ी।

हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं और राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार  20 वर्षीय वंश गोयल अपने 18 वर्षीय दोस्त कृष्णा के साथ मंगलवार को अपनी गाड़ी में सवार होकर कुरुक्षेत्र के कुबेर नगर से खाना खाने के लिए निकले थे।

काफी समय तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर गाड़ी को बुरी हालत में देखा और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया, जिससे परिवार में मातम छा गया।


परिजनों ने ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों शव के पोस्टमार्टम  के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


- PTC NEWS

Electrical Saftey authority

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK