Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

हिमाचल के पर्यटन कारोबार पर भी मौसम की मार, अप्रैल माह तक प्रदेश में पहुंचे 55 लाख पर्यटक

मई माह शुरू हो चुका है लेकिन हिमाचल में मौसम की बेरूखी के चलते पर्यटन क्षेत्र उभर नहीं पा रहा है। कोरोना के बाद इस साल हिमाचल में रिकॉर्ड पर्यटक पहुँचने की उम्मीद थी। लेकिन अभी तक उतने पर्यटक नहीं पहुँच पाए हैं।

Written by  Rahul Rana -- May 11th 2023 12:21 PM
हिमाचल के पर्यटन कारोबार पर भी मौसम की मार, अप्रैल माह तक प्रदेश में पहुंचे 55 लाख पर्यटक

हिमाचल के पर्यटन कारोबार पर भी मौसम की मार, अप्रैल माह तक प्रदेश में पहुंचे 55 लाख पर्यटक

शिमला : मई माह शुरू हो चुका है लेकिन हिमाचल में मौसम की बेरूखी के चलते पर्यटन क्षेत्र उभर नहीं पा रहा है। कोरोना के बाद इस साल हिमाचल में रिकॉर्ड पर्यटक पहुँचने की उम्मीद थी। लेकिन अभी तक उतने पर्यटक नहीं पहुँच पाए हैं। हिमाचल प्रदेश में हर साल लगभग 1 करोड़ 70-80 लाख पर्यटक आता है। लेकिन कोविड के चलते बीते वर्षो में पर्यटकों की संख्या कम हुई। पिछले वर्ष कोविड से थोड़ा उभरे तो पर्यटन क्षेत्र के चलते हिमाचल मे एक करोड़ 51 लाख पर्यटक पहुंचे। 


हिमाचल पर्यटक निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि हिमाचल में 30 अप्रैल तक 55 लाख पर्यटक पहुंचे है। गर्मियां बढ़ने से इस संख्या में और अधिक इज़ाफ़ा होगा। जून माह के लिए 40 से 45 फ़ीसदी होटलों में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। उम्मीद है की इस बार पर्यटन सीज़न पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा। कोरोना के बाद से विदेशी पर्यटकों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। इस साल अप्रैल माह तक मात्र 11 हजार विदेशी पर्यटक ही हिमाचल पहुँचे हैं। हालांकि शिमला में वीकेंड पर एक दिन में 17 हज़ार से ज्यादा वाहन पहुँच रहे हैं। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...