Tue, Apr 16, 2024
Whatsapp

पति ने घर में आग लगाकर की पत्नी समेत बच्चों को मारने की कोशिश, घरेलू झगड़ा बना कारण

Written by  Vinod Kumar -- March 24th 2022 01:27 PM
पति ने घर में आग लगाकर की पत्नी समेत बच्चों को मारने की कोशिश, घरेलू झगड़ा बना कारण

पति ने घर में आग लगाकर की पत्नी समेत बच्चों को मारने की कोशिश, घरेलू झगड़ा बना कारण

हरियाणा में फतेहाबाद के अरहवां गांव में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते घर में अपनी पत्नी और बच्चों को जलाकर मारने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान बच गई। घर में आग लगने की भनक पर महिला अपने बच्चों सहित घर से बाहर आ गई, जिससे वह बच गए हैं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर के अंदर रखा सारा सामान जल चुका था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति पर जान से मारने का प्रयास करने का मामला दर्ज कर लिया है house fire, Fatehabad, crime, haryana, fire जानकारी के अनुसार, अरहवां गांव में आरोपी परविंद्र सिंह अपनी पत्नी मनप्रीत और 3 बच्चों( दो लड़किया एक लड़का) के साथ रहता है। मनप्रीत की अपने पति के साथ पिछले काफी समय से अनबन चल रही थी, झगड़े के बाद भी मनप्रीत पति के साथ ही रह रही थी। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले परविंद्र सिंह व मनप्रीत सिंह के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि परविंद्र सिंह सिंह देर रात 11 बजे शराब पीकर आया और घर में आग लगाने की धमकी दे दी। उसी दौरान कमरे में मनप्रीत अपने बच्चों के साथ सो रही थी, लेकिन जब परविंद्र सिंह ने कमरे में आग लगाने की धमकी दी तो मनप्रीत अपने बच्चों व सास को लेकर पहले ही बाहर आ गई। house fire, Fatehabad, crime, haryana, fire आग लगाने के बाद बचाने के लिए मचाया शोर  इस बीच परविंद्र सिंह ने कमरे में आग लगा दी और बाहर आकर आग लगने का शोर मचाया। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन इसी दौरान मनप्रीत अपने बच्चों के साथ बाहर खड़ी मिली। मनप्रीत ने आरोप लगाया कि उसके पति ने ही उन्हें जलाने का प्रयास किया है। house fire, Fatehabad, crime, haryana, fire मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए। सदर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने बताया कि हमारे पास शिकायत आई थी। महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने का मामला दर्ज कर लिया है।


Top News view more...

Latest News view more...