Sun, Jun 22, 2025
Whatsapp

पांच राज्यों में मिली हार पर जी-23 की बैठक में प्रियंका गांधी पर उठे सवाल, नेताओं ने कहा: सनकी लोग चला रहे पार्टी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 17th 2022 12:41 PM
पांच राज्यों में मिली हार पर जी-23 की बैठक में प्रियंका गांधी पर उठे सवाल, नेताओं ने कहा: सनकी लोग चला रहे पार्टी

पांच राज्यों में मिली हार पर जी-23 की बैठक में प्रियंका गांधी पर उठे सवाल, नेताओं ने कहा: सनकी लोग चला रहे पार्टी

पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस नेता एक दूसरे के ही खिलाफ बयान दे रहे हैं। इससे कांग्रेस के बीच चल रही कलह साफ नजर आ रही है। जी-23 के नेता गांधी परिवार पर सवाल भी उठा रहे हैं और पार्टी की कमान किसी और को देने की बात कर रहे हैं। पार्टी के नाराज नेताओं के गुट जी-23 ने एक बार फिर सीधे नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। इस बार निशाना प्रियंका गांधी पर भी साधा गया है। सूत्रों के मुताबिक, जी-23 नेताओं की बैठक के दौरान ये सवाल खड़ा हुआ कि चुनावों में हार के बाद राज्यों के इंचार्ज और महासचिवों से इस्तीफे क्यों नहीं मांगे गए? क्योंकि यूपी में प्रियंका गांधी ही इंचार्ज थीं और सब कुछ देख रही थीं, इसीलिए इन नेताओं ने सीधे प्रियंका पर निशाना साधा है। सोनिया गांधी की कमेटी पर सवाल इतना ही नहीं पार्टी के नाराज नेताओं के इस गुट ने बैठक में ये भी कहा कि, कांग्रेस को कुछ सनकी लोगों का ग्रुप चला रहा है। इस बैठक में तय हुआ है कि, नेता कांग्रेस आलाकमान से ये सवाल करेंगे कि राज्यों के इंचार्ज और महासचिवों से इस्तीफा क्यों नहीं लिया गया? साथ ही जी-23 नेताओं की इस बैठक में ये भी चर्चा हुई कि हार की समीक्षा के लिए सोनिया गांधी ने जो कमेटी बनाई है उसमें वही लोग शामिल हैं जो हार के असली जिम्मेदार हैं। राज्यो में हार की समीक्षा की जिम्मेदारी बता दें कि पांच राज्यों में हार के बाद सोनिया गांधी ने अलग-अलग नेताओं को समीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है, जिन पर जी-23 बैठक में सवाल उठाए गए। सोनिया गांधी ने यूपी में चुनावी हार की समीक्षा के लिए कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल को गोवा, सीनियर नेता जयराम रमेश को मणिपुर, अजय माकन को पंजाब और अविनाश पांडे को उत्तराखंड में हार की समीक्षा करने का जिम्मा सौंपा गया है. साथ ही इन नेताओं संगठन में बदलाव को लेकर सुझाव भी मांगे गए है। थरूर बोले, और गलतियां करने की सोच रहा हूं: दिलचस्प यह भी रहा कि बैठक में शामिल होने से कुछ घंटे पहले ही शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा था, "मैंने अपनी गलतियों से बहुत कुछ सीखा है और इसलिए कुछ और गलतियां करने की सोच रहा हूं।" थरूर के इस ट्वीट के गहरे सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बता दें, हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी की बातों में अटल बिहारी वाजपेयी की झलक नजर आने की बात कही थी।  


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK