बलराज कुंडू के घर और दफ्तर पर इनकम टैक्स की रेड, सास के घर भी पहुंची IT की टीम
बलराज कुंडू के घर और दफ्तर पर इनकम टैक्स की रेड, सास के घर भी पहुंची IT की टीम[/caption]
वहीं जानकारी के मुताबिक कुंडू परिवार के अन्य घरों पर भी छापेमारी की जा रही है। बलराज कुंडू के सास के घर भी इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। इस सिलसिले में इनकम टैक्स की टीमें हांसी पहुंची हैं। लगभग 12 गाड़ियां वकील कालोनी निवास स्थान के पास मौजूद हैं।
[caption id="attachment_477517" align="aligncenter" width="700"]
बलराज कुंडू के घर और दफ्तर पर इनकम टैक्स की रेड, सास के घर भी पहुंची IT की टीम[/caption]
बता दें कि बलराज कुंडू किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। कुछ माह पहले उन्होंने हरियाणा सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद कुंडू हरियाणा सरकार पर लगातार राजनैतिक हमले कर रहे थे। खासकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ कुंडू बयानबाजी कर रहे थे।
बलराज कुंडू ने पूर्व की भाजपा सरकार में सहकारिता मंत्री रहे मनीष ग्रोवर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जांच की मांग की थी। इसी विवाद के चलते उन्होंने समर्थन वापस लेने का ऐलान किया था।