पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश और ठंड से नहीं मिलेगी निजात... इस दिन तक मौसम रहेगा खराब
हरियाणा में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश हो रही है, जिसने हाड़ कंपा दिए हैं। शनिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद भी मौसम अभी तक साफ नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक इसी तरह बादल छाए रहेंगे।
वहीं, IMD (India Meteorological Department) के अनुसार, पूरे उत्तर भारत में हल्की बूंदाबांदी या मध्यम बारिश की संभावना है। आज दिनभर दिल्ली NCR, हरियाणा और पंजाब में बादल छाए रहेंगे। ऐसे में धूप न दिखने की वजह से ठंड और भी भी ज्यादा रहेगी।
वहीं, भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) की ओर से ट्वीट के जरिए दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली, गाजियाबाद, इंद्रापुरम, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मनेसर और वल्लभगढ़ में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड समेत देश के अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी (Snowfall) भी देखने को मिलेगी। बुधवार से मौसम साफ हो जाएगा व बादल भी छंट जाएंगे। बुधवार से सूरज चमकने व सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है।