Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

नया विधानसभा भवन बनाने की आड़ में हो रही भ्रष्टाचार की तैयारी! प्रदेश में ठीक नहीं है कानून व्यवस्था: अभय चौटाला

Written by  Vinod Kumar -- July 12th 2022 12:43 PM
नया विधानसभा भवन बनाने की आड़ में हो रही भ्रष्टाचार की तैयारी! प्रदेश में ठीक नहीं है कानून व्यवस्था: अभय चौटाला

नया विधानसभा भवन बनाने की आड़ में हो रही भ्रष्टाचार की तैयारी! प्रदेश में ठीक नहीं है कानून व्यवस्था: अभय चौटाला

फरीदाबाद/सुधीर शर्मा: ऐलनाबाद के विधायक एवं वरिष्ठ इनेलो नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला ने एक बार फिर बीजेपी और जेजेपी सरकार पर निशाना साधा है। अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा की गठबंधन सरकार पर जमकर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए हैं। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि लगातार ठेकेदारों के माध्यम से भ्रष्टाचार किया जा रहा है। अलग विधानसभा बनाने के नाम पर भी भ्रष्टाचार का नया एजेंडा तैयार तो नहीं हो रहा है। कमीशन की रिपोर्ट के हिसाब से एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिलना चाहिए। इसके साथ ही 107 हिंदी भाषी गांव के साथ चंडीगढ़ में जो भी आधा हिस्सा हरियाणा का बनता है उसको लाना चाहिए ना की दूसरी विधानसभा या अन्य कोई विकल्प रखना चाहिए। अलग विधानसभा बनाने की बात से चंडीगढ़ पर हरियाणा का पक्ष कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विधायक और सांसद ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी सुरक्षित कैसे रह सकता है। जिस तरीके से फरीदाबाद में 1000 करोड रुपए का घोटाला हुआ है। हालांकि इस को 200 करोड़ का घोटाला बता रहे है, लेकिन यह घोटाला 1000 करोड़ से ज्यादा का है और इसी तरह का घोटाला अब अलग विधानसभा बनाने के नाम पर भी करने की तैयारी तो नहीं चल रही है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। लोग पानी और बिजली के लिए भी तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी अब जिला परिषद के मेंबर का चुनाव और नगर निगम का चुनाव सिंबल पर लड़ेगी। इसको लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार है।  


Top News view more...

Latest News view more...