Mon, Dec 22, 2025
Whatsapp

विकास कार्यों में 13,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा जापान

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- June 12th 2019 05:22 PM
विकास कार्यों में 13,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा जापान

विकास कार्यों में 13,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा जापान

नई दिल्ली। जापान सरकार ने भारत के पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के विभिन्‍न राज्‍यों में वर्तमान में चल रही तथा कुछ नई परियोजनाओं में 205.784 अरब येन की धनराशि निवेश करने का फैसला किया है, जो लगभग 13,000 करोड़ रुपये के बराबर है। पूर्वोत्‍तर राज्‍य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह के साथ जापान के राजदूत केन्‍जी हीरामात्‍सू के नेतृत्‍व में एक जापानी प्रतिनिधिमंडल की आज नई दिल्‍ली में हुई बैठक के बाद ये जानकारी दी गई। [caption id="attachment_305955" align="aligncenter" width="700"]Japan 1 विकास कार्यों में 13,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा जापान[/caption] जिन महत्‍वपूर्ण परियोजनाओं में जापान सहयोग करेगा, उनमें असम में गुवाहाटी जलापूर्ति परियोजना और गुवाहाटी सीवेज़ परियोजना, असम और मेघालय में फैली पूर्वोत्‍तर सड़क नेटवर्क संपर्क सुधार परियोजना, मेघालय में पूर्वोत्‍तर नेटवर्क संपर्क सुधार परियोजना, सिक्किम में जैव-विविधता संरक्षण और वन-प्रबंधन परियोजना, त्रिपुरा में सतत वन प्रबंधन परियोजना, मिजोरम में निरंतर कृषि और सिंचाई के लिए तकनीकी सहयोग परियोजना, नगालैंड में वन प्रबंधन परियोजना आदि शामिल है। यह भी पढ़ें : बिश्केक के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं करेंगे पीएम मोदी डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने पिछले तीन से चार वर्ष में पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के विकास और बदलाव में जापान के योगदान की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि आने वाले समय में सहयोग के कुछ नये क्षेत्रों का पता लगाया जायेगा।

—-PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK