Mon, Jul 27, 2026
Whatsapp

राज्यपाल से मिले करण चौटाला, नौकरी भर्ती घोटाले की जांच सिटिंग जज से करवाने की मांग

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 17th 2021 01:18 PM
राज्यपाल से मिले करण चौटाला, नौकरी भर्ती घोटाले की जांच सिटिंग जज से करवाने की मांग

राज्यपाल से मिले करण चौटाला, नौकरी भर्ती घोटाले की जांच सिटिंग जज से करवाने की मांग

चंडीगढ़: करण चौटाला ने आज हरियाणा में हुए चर्चित नौकरी भर्ती घोटाले को लेकर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की। करण चौटाला ने इस दौरान इस पूरे मामले की जां सिटिंग जज से करवाने की बात की है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में करण चौटाला ने कहा कि राज्यपाल ने इस मामले की जांच सिटिंग जज से करवाने का आश्वासन दिया है। इस मामले में करोड़ों रुपए का लेनदेन हुआ है, इसके साथ ही सोनीपत में भी एक आदमी गिरफ्तार हुआ है जिसने बड़ौदा चुनाव में प्रचार भी किया था, उसके बीजेपी नेताओं के साथ फोटो भी वायरल हुए हैं, जबकि वह दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल था। करण चौटाला ने कहा कि उन्हें सरकार पर बिल्कुल भरोसा नहीं है कि विजिलेंस इस मामले की सही से जांच करेगी। अगर इस मामले की सही से जांच होती तो इसमें बड़े बड़े नाम सामने आते और कई मंत्री भी इसमें संलिप्त पाए जाते। स्वयं सीएम का नाम भी इसमे जांच में सामने आ सकता था।


Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK