जानें हनीप्रीत के पूर्व पति को किसने किया था धमकी भरा फोन, पुलिस जांच में हुआ ये खुलासा
दरअसल पिछले दिनों हनीप्रीत के पूर्व पति और सुसर रह चुके एमपी गुप्ता की तरफ से पुलिस में एक शिकायत दी गई जिसमें कहा गया कि उनको जान से मारने की धमकी आई है और उनकी तरफ से आरोप बाबा राम रहीम और हनीप्रीत पर लगाए गए। जिसपर पुलिस ने जांच शुरू की और मामले का खुलासा कर दिया।
यह भी पढ़ें– दिल्ली के लिए बहाल हुई हरियाणा रोडवेज की बस सेवा
यह भी पढ़ें– अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना रहे इंटरनेशनल कॉल सेंटर का पर्दाफाश
फिलहाल पुलिस की प्राथमिक जांच में यही सामने निकलकर आया है कि विश्वास गुप्ता और उसके पिता को जो धमकी भरा फोन आया था उसमें राम रहीम और हनीप्रीत का कोई लेना देना नहीं था, ये फोन कॉल उनके ज़मीनी विवाद को लेकर उनके ही रिश्तेदार ने किया था। ऐसे में अब पुलिस मामले की ओर जांच कर रही है और ये भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि विश्वास गुप्ता और उसकी पिता ने बाबा राम रहीम और हनीप्रीत पर धमकी देने के आरोप क्यों लगाए।