Thu, Dec 25, 2025
Whatsapp

देश भर में जन्माष्टमी की धूम, बांके बिहारी के रंग रंगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- August 19th 2022 02:08 PM
देश भर में जन्माष्टमी की धूम, बांके बिहारी के रंग रंगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा

देश भर में जन्माष्टमी की धूम, बांके बिहारी के रंग रंगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा

पूरे देश में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। मथुरा में जन्माष्टमी को लेकर अलग ही उत्साह है। लोग सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच गए थे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 10 लाख से अधिक श्रीकृष्ण भक्तों ने मथुरा के दर्शन किए हैं। जनमाष्टमी पर श्री कृष्ण जन्मभूमि को भव्य तरीके से सजाया गया है। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मथुरा में ठाकुर बांकेबिहारी को पीले वस्त्रों में सजाया जाएगा। मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात 12 बजे ठाकुर बांके बिहारीजी के श्रीविग्रह का दूध, दहीं, शहद के साथ घी से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद श्रीकृष्ण जी को पीले वस्त्र पहनाए जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए आज मथुरा के दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी यहां 4 घंटे के लिए रुकेंगे। इस दौरान सीएम योगी वृंदावन में श्रीकृष्ण उत्सव, अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण भी करेंगे। मथुरा और वृंदावन आने वाले 5000 तीर्थयात्रियों को अन्नपूर्णा भवन में निशुल्क भोजन मिलेगा। 4 बजे के करीब सीएम योगी श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन और पूजन करेंगे। सप्तपुरियों में से एक मथुरा का भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है। श्रीकृष्ण का जन्मस्थान होने के नाते इसका अलग ही महत्व है। इस बार जन्माष्टमी में इसे द्वापर युग की तरह दिखाने की कोशिश की गई है। भगवान श्री कृष्ण के जन्मस्थान को कंस के कारागार का रूप दिया गया है। मंदिर का गर्भगृह कारागार की तरह नजर आएगा। इसके साथ ही श्री कृष्ण के जन्म के समय पहरेदार सोते हुए नजर आएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए मथुरा को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस दौरान 750 कलाकार श्रीकृष्ण के पूरे जीवन पर प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा मथुरा के हर श्रीकृष्ण मंदिर में श्री कृष्णजी के के जन्म की तैयारियां चल रही हैं। कृष्ण भक्तों ने जगह-जगह भंडारों का भी आयोजन किया है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK