Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

राजकुमार सैनी बोले- भाजपा नेताओं से जूते मारकर जनता पूछेगी ये बात

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- October 14th 2019 04:05 PM -- Updated: October 14th 2019 04:07 PM
राजकुमार सैनी बोले- भाजपा नेताओं से जूते मारकर जनता पूछेगी ये बात

राजकुमार सैनी बोले- भाजपा नेताओं से जूते मारकर जनता पूछेगी ये बात

यमुनानगर। (तिलक भारद्वाज) रादौर विधानसभा से लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के उम्मीदवार हरबंस सैनी के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने पंहुचे पार्टी सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी द्वारा कल पेश किये घोषणा पत्र पर जमकर निशाना साधा। सैनी ने कहा की भाजपा द्वारा पेश किये गए घोषणा पत्र में पहले की गई घोषणाओं पर अमल नहीं किया गया और उसी को आगे फिर जनता को बहकाने के लिए जारी किया गया है। [caption id="attachment_349580" align="aligncenter" width="700"]Rajkumar Saini 1 राजकुमार सैनी बोले- भाजपा नेताओं से जूते मारकर जनता पूछेगी ये बात[/caption] सैनी ने कहा की बीजेपी ने पिछले घोषणा पत्र में वादा किया था कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे, स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू करेंगे, किसानों की आय को दोगुनी करेंगे सहित अन्य प्रलोभन जनता को दिए थे, जिस पर ये खरे नहीं उतरे। अब इस बारे जनता इन्हें जूते मारकर पूछेगी। [caption id="attachment_349582" align="aligncenter" width="700"]Rajkumar Saini 3 राजकुमार सैनी बोले- भाजपा नेताओं से जूते मारकर जनता पूछेगी ये बात[/caption] वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा सोनिया गांधी को मरी हुई चुहिया वाले बयान पर सैनी ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर पूरी तरह से गफलत में है और किसी पर भी फब्बतियां कसते हैं, मानो वो खुद भगवान हो। इससे पूर्व चुनावी जनसभा में पंहुचने पर एलएसपी कार्यकर्ताओ ने पार्टी सुप्रीमो का फूलमाला डालकर जोरदार स्वागत किया। यह भी पढ़ेंकालका में इनेलो प्रत्याशी सतेंद्र टोनी के चुनाव प्रचार में जुटे शिअद कार्यकर्ता ---PTC NEWS--
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK