राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव सहित कई किसान नेता हिरासत में, किसानों के दबाव के बाद छोड़ा
किसानों के भारी दबाब और प्रदर्शन के कारण में पुलिस ने सभी साथियों को बसों से उतार दिया है। सभी नेता पैदल आगे बढ़ रहे हैं। https://t.co/LV14NWpNaB — Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) September 7, 2021
लघु सचिवालय और आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। पुलिस ने किसानों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी सूरत में लघु सचिवालय का घेराव नहीं करने दिया जाएगा और ना ही एनएच 44 को बाधित होने दिया जाएगा।