हरियाणा में आंदोलन की ज़रूरत नहीं, 3 कृषि कानून अभी लागू नहीं हैं: जेपी दलाल
वहीं हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने करनाल में किसान महापंचायत पर कहा कि प्रशासन के पुख़्ता बंदोबस्त हैं। किसी को भी क़ानून हाथ मे नहीं लेने दिया जाएगा। हमारी किसान भाइयों से अपील भी है कि वो अपनी जनसभा करना चाहते हैं तो करें। परन्तु शांतिपूर्ण तरीके से करें।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत, कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग दोहराई
यह भी पढ़ें- पंचकूला में सभी पात्र व्यक्तियों को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
महापंचायत को देखते हुए ज़िला प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख़्ता बंदोबस्त किए गए हैं। एसपी करनाल गंगा राम पुनिया ने कहा कि पुलिस की 40 कंपनियां अनाज़ मंडी और आस-पास के क्षेत्र में तैनात की हैं।