किसान आंदोलन के बीच अभय चौटाला पर विधायक बलराज कुंडू का प्रहार
किसान आंदोलन के बीच अभय चौटाला पर विधायक बलराज कुंडू का प्रहार[/caption]
वहां पर उपस्थित किसानों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कुंडू कहा कि यदि दुष्यंत चौटाला अपना समर्थन भी वापिस ले लेते है तो भी यह सरकार नहीं गिरेगी। क्योंकि भाजपा के पास खुद के 40 विधायक है तथा अभय चौटाला ने अपना इस्तीफा दे दिया हैं। ऐसे में पांच विधायक पहले से ही भाजपा के पास है तथा सरकार को कोई नहीं हिला सकता।
यह भी पढ़ें- चरखी दादरी में किसानों की महापंचायत, किसान नेताओं ने सरकार पर बोला हमला
यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने मां-बाप को मार शवों को जलाया, खुद भी की खुदकुशी
एकाएक रैली के बीच विधायक बलराज कुंडू के इस वक्तव्य पर वहां के संचालक सकते में आ गए तथा उनसे माईक लेना चाहा। संचालकों को माईक मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वे विधायक बलराज कुंडू का सम्मान करते है, लेकिन कोई भी राजनीति वे किसानों के मंच से नहीं होने देंगे।
[caption id="attachment_472999" align="aligncenter" width="700"]
किसान आंदोलन के बीच अभय चौटाला पर विधायक बलराज कुंडू का प्रहार[/caption]
गौरतलब है कि अभय चौटाला के इस्तीफा देने के बाद किसान आंदोलन से लंबे समय से जुड़े हुए जनप्रतिनिधियों से भी इस्तीफा का दबाव बनता नजर आ रहा है। ऐसे में विधायक बलराज कुंडू इस वक्तव्य से यह कहना चाहते हैं कि यदि सरकार गिराने की नौबत आती है तो उनका मत सरकार के खिलाफ हो सकता है। हालांकि राजनीतिक लोगों के बयानबाजी की गारंटी कोई नहीं ले सकता।