Mon, Dec 22, 2025
Whatsapp

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, हरियाणा में 60 लाख घरों पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- July 18th 2022 06:20 PM
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, हरियाणा में 60 लाख घरों पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, हरियाणा में 60 लाख घरों पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम को जन-जन का कार्यक्रम बनाया जाएगा और पूर्ण जनभागिता के साथ यह कार्यक्रम आयोजित होगा। सीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता के लिए 7 जुलाई , 2022 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया जा चुका है और उन्होंने खुद भी 24 दिसम्बर 2021 तथा 16 जुलाई 2022 को दो बैठकें हरियाणा के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों , सभी जिला उपायुक्तों, सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, मंत्रीमंडल के सदस्य एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ की हैं। इन बैठकों में गहन विचार मंथन किया गया और सभी को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ का भाग लेने के लिये निर्देश दिए गए हैं। [caption id="attachment_483329" align="alignnone" width="1200"]‘Tiranga cake’ issue  [/caption] मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में लगभग 60 लाख घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराया जाएगा, इसके लिए नागरिकों द्वारा खरीद कर स्वेच्छा से राष्ट्र ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा, न कि राज्य सरकार द्वारा तिरंगा खरीद कर उनको दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव के सभी मौहल्लों व शहरों के सभी वार्डों तक विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से तिरंगा की बिक्री के प्रबंध किए जाएंगे। सीएम मनोहर लाल ने बताया कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 22 जुलाई 2022 से देशभक्ति से प्रेरित गीत, प्रश्नोत्तरी व पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर गांव में प्रभात फेरी निकाली जाएंगी और युवाओं को तिरंगा साईकिल रैली निकालने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कालेजों व यूनिवर्सिटीज के युवाओं को भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोडक़र विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई जाएंगी। प्रदेश में 16 लाख कर्मचारी सरकारी संस्थानों, बोर्ड, निगमों, गैर सरकारी तथा निजी उद्योगों में कार्यरत हैं। ये सभी अपने खर्चे से तिरंगा खरीदकर लगाएंगे। उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारी उद्योगों द्वारा दिया गया तिरंगा लगाएंगे। प्रदेश के बड़े व्यापारिक घरानों को सीएसआर के पैसे से तिरंगा खरीदकर डोनेट करने के लिये प्रेरित किया गया है और वह सभी इसके लिए तैयार भी हैं।  


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK