Sat, Jun 14, 2025
Whatsapp

punjab result 2022: सिद्धू ने स्वीकार की अपनी हार, आम आदमी पार्टी को दी जीत की बधाई

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 10th 2022 03:04 PM -- Updated: March 10th 2022 03:08 PM
punjab result 2022: सिद्धू ने स्वीकार की अपनी हार, आम आदमी पार्टी को दी जीत की बधाई

punjab result 2022: सिद्धू ने स्वीकार की अपनी हार, आम आदमी पार्टी को दी जीत की बधाई

punjab result 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में आश्चर्यजनक नतीजे सामने आए हैं। ऐसे नतीजों की कल्पना बड़े बड़े राजनीतिक पंडितों तक ने नहीं की थी। आम आदमी पार्टी की आंधी में सत्ताधारी कांग्रेस के साथ साथ दूसरी पार्टियों का भी सूपड़ा साफ हो गया है। वहीं, करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने अपनी हार को स्वीकार कर लिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि पंजाब के लोगों ने जो फैसला किया है वह स्वीकार है। सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई भी दी है। नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कहा, ''लोगों की आवाज भगवान की आवाज होती है। हम अपनी हार को स्वीकार करते हैं। पंजाब के लोगों का फैसला सर आंखों पर। आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई।'' भगवंत मान ने जीत के बाद कहा कि आज की युवा पीढ़ी के हाथों में नशे के इंजेक्शन हैं। युवा आज हताश हो चुका है। उनके पास रोजगार नहीं है। इसलिए वो उनके हाथों से इंजेक्शन छुड़वा कर रोजगार देंगे। मान ने कहा कि जनता ने अपनी जिम्मेदारी निभा दी और अब मेरी बारी है। बस जनता को मुझ पर यकीन करना होगा। धीरे-धीरे पंजाब को पटरी पर लाएंगे। आपको एक महीने में फर्क नजर आएगा। मान ने कहा कि पंजाब के किसी भी सरकारी दफ्तर में सीएम की फोटो नहीं होगी। कार्यालयों में सिर्फ बाबा भीमराव अंबेडकर और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की फोटो होगी। मान ने कहा कि पहले शपथ राज्यपाल भवनों में शपथ होती थी, लेकिन अब खटकड़कलां में शपथ होगी। शपथ का दिन बता दिया जाएगा। मान ने कहा कि हमारा मकसद अस्पताल,स्कूल, ठीक हो जाए। जालंधर में खेल यूनिविर्सिटी बनाएंगे।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK