Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

हरियाणा में अब नहीं होगा कोई लॉकडाउन, सरकार ने वापस लिया ये आदेश

Written by  Arvind Kumar -- August 30th 2020 11:27 AM
हरियाणा में अब नहीं होगा कोई लॉकडाउन, सरकार ने वापस लिया ये आदेश

हरियाणा में अब नहीं होगा कोई लॉकडाउन, सरकार ने वापस लिया ये आदेश

चंडीगढ़। हरियाणा में अब सोमवार और मंगलवार को बाज़ार बंद नहीं करने पड़ेंगे। हरियाणा सरकार ने यह आदेश वापस ले लिया है। इसकी जानकारी गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर दी है। विज ने कहा कि केंद्र सरकार ने अनलॉक 4 में प्रदेश सरकारों को लॉक डाउन करने का अधिकार नहीं दिया है इसलिए हरियाणा सरकार का दिनांक 28 अगस्त का सोमवार और मंगलवार को बाज़ार बंद रखने का आदेश वापिस ले लिया है। इसलिए अब कोई लॉक डाउन नहीं होगा। गौर हो कि अनलॉक 4 के लिए दिशानिर्देशों में घोषणा की गई है कि राज्य सरकारें अपनी तरफ से किसी तरह का लॉकडाउन नहीं घोषित कर पाएंगी। केंद्र सरकार की अनुमति जरूरी होगी।

इसके अलावा किसी राज्य के अंदर या दूसरे राज्य से आने जाने पर कोई पाबंदी नहीं होगी। व्यक्तियों और वस्तुओं के अंतर-राज्य और अंतर-राज्य आंदोलन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इसके लिए अलग से अनुमति / अनुमोदन / ई-परमिट की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं अनलॉक 4 में राहत देते हुए 100 लोगों की राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, खेलकूद और मनोरंजक सभाएं करने की अनुमति दी गई है। ---PTC NEWS---

Top News view more...

Latest News view more...