Mon, Sep 14, 2026
Whatsapp

किसानों और प्रशासन में नहीं बनी बात, जारी रहेगा धरना

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- September 08th 2021 05:40 PM
किसानों और प्रशासन में नहीं बनी बात, जारी रहेगा धरना

किसानों और प्रशासन में नहीं बनी बात, जारी रहेगा धरना

करनाल। करनाल में जिला प्रशाशन और किसानों के बीच चल रही मीटिंग खत्म हो गई है। इस बैठक में भी कोई सहमति नहीं बन पाई है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि यहां का प्रशासन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई को तैयार नहीं। उन्हें चंडीगढ़ से निर्देश आ रहे हैं। राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक यहां से नहीं हटेंगे। एक पक्का मोर्चा यहीं लगाएंगे। यूपी, पंजाब से मोर्चे के लिए लोग आते रहेंगे। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि बातचीत टूट गई है और जब तक मांगे नहीं मानी जाती हमारा पक्का मोर्चा जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव सहित कई किसान नेता हिरासत में, किसानों के दबाव के बाद छोड़ा यह भी पढ़ें- जेपी दलाल का चढूनी पर बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस से पैसा लेकर हरियाणा में फैलाई जा रही अराजकता बता दें कि एसडीएम को सस्पेंड करने की मांग को लेकर किसानों ने करनाल लघु सचिवालय के बाहर मोर्चा लगाया। वहीं किसानों की कुछ अन्य मांगें भी हैं। किसानों का साफ कहना है कि जब तक एसडीएम को सस्पेंड नहीं किया जाता तब तक लघु सचिवालय का घेराव जारी रखेंगे।
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK