Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

ठगों ने मुर्दों को भी नहीं बख्शा, 35 मृतकों के बैंक खाते से फर्जीवाड़े को दिया अंजाम

Written by  Vinod Kumar -- August 21st 2022 01:10 PM
ठगों ने मुर्दों को भी नहीं बख्शा, 35 मृतकों के बैंक खाते से फर्जीवाड़े को दिया अंजाम

ठगों ने मुर्दों को भी नहीं बख्शा, 35 मृतकों के बैंक खाते से फर्जीवाड़े को दिया अंजाम

फतेहाबाद/सतीश अरोड़ा: टोहाना के सेंट्रल बैंक में धोखाधड़ी का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां 35 लोगों की मौत के बाद लोग कई सालों तक उनके खाते में आई बुढ़ापा पेंशन निकलवाते रहे और बैंक में अधिकारियों को खबर तक नही हुई। यह खुलासा तब हुआ गांव सिम्बल वासी जागीर सिंह 5 साल पहले मर चुकी अपनी माता हरदेव कौर के खाते का पता करने गया तो उसे पता चला कि उसकी माता के खाते से कुछ दिन पहले ही 62 हज़ार रुपए निकाले गए हैं। ये सुनते ही जागीर सिंह के होश उड़ गए, जबकि उसकी माता की मौत का प्रमाण पत्र वो 5 साल पहले ही दे चुका था। मामले का खुलासा होते ही उन्होंने बैंक के अधिकरिओ से तुरंत शिकायत की। इसके बाद जांच में सामने आया कि उसके गांव के ही पांच अन्य लोग जिनके बुजुर्गों की मौत हो चुकी है और उनके खाते चालू हालत में हैं और उनके खाते से भी पैसे निकाले गए हैं। अब धोखाधड़ी का मामला सामने आते ही बैंक अधिकरियों के भी हाथ पांव फूल गए। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद मामला पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जांच में हेड कैशियर पर उंगली उठाई गई है। पुलिस की जांच अभी जारी है।


Top News view more...

Latest News view more...