Wed, May 20, 2026
Whatsapp

दिल्ली में मिला ओमिक्रोन का एक और मामला, जानिए अब तक भारत में आए कितने केस

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 11th 2021 11:36 AM
दिल्ली में मिला ओमिक्रोन का एक और मामला, जानिए अब तक भारत में आए कितने केस

दिल्ली में मिला ओमिक्रोन का एक और मामला, जानिए अब तक भारत में आए कितने केस

नई दिल्ली: कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन ने चिंताएं बढ़ा दी है। इस वेरियंट को बहुत ही खतरनाक बताया जा रहा है। रोजना इस वेरियंट से संक्रमित मरीजों की संख्या भारत में बढ़ती जा रही है। दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का दूसरा मामला सामने आया है। जिम्बाब्वे से आए यात्री की जिनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट ओमिक्रॉन वेरियंट की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि शख्स की ट्रेवल हिस्ट्री में साउथ अफ्रीका भी शामिल है। इसी के साथ भारत में अब तक कोरोना के नए वैरिएंट से 33 लोग संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली में विदेशों से आए लोगों में से 27 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इनका सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। अब तक 25 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि दो लोगों में ओमिक्रॉन वेरियंट की पुष्टि हुई है।सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 17, राजस्थान में 9, गुजरात में 3, दिल्ली में 2 और कर्नाटक में दो केस मिले हैं। राहत की बात ये है कि राजस्थान में सभी 9 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। महाराष्ट्र के पुणे में भी मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर कर्नाटक से एक ओमिक्रॉन मरीज दुबई भाग गया है। शुक्रवार को देश में ओमिक्रॉन के 9 केस सामने आए थे। इनमें से महाराष्ट्र में 7 और गुजरात के जामनगर में 2 केस मिले थे। महाराष्ट्र में मिले मामलों में 3 केस मुंबई और 4 केस पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका में मिले हैं। पिंपरी चिंचवड में मिले चारों केस नाइजीरियन महिला के साथ कॉन्टेक्ट में आए थे। ओमिक्रोन को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने सख्ती बरतना शुरू कर दी है। 12 और 13 दिसंबर के लिए सरकार ने धारा 144 लागू की है। इस दौरान रैली, जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7,992 नए मामले दर्ज किए गए हैं। रिकवरी रेट की बात करें तो वह मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा 98.36% पर है। पिछले 24 घंटे में 9,265 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 393 लोगों की मौत दर्ज की गई है।


Electrical Saftey authority

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK