Padma Awards 2022: एला दंपति को पद्म भूषण अवॉर्ड, नीरज चोपड़ा को पद्म श्री से नवाजा, देखें विजेताओं की पूरी सूची
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को इस साल के पद्म पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित किया। पूर्व भाजपा नेता कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनके बेटे राजवीर सिंह ने यह अवॉर्ड ग्रहण किया।
कृष्णा एला और सुचित्रा एला को पद्म भूषण
वहीं, भारत बायोटेक के प्रबंध निदेशक कृष्णा एला और संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा एला को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की सफलता के पीछे उसके चेयरमैन और प्रबंध निदेशक कृष्णा इल्ला (Krishna Ella) और उनकी पत्नी तथा को-फाउंडर और जॉइंट एमडी सुचित्रा इल्ला (Suchitra Ella) रही हैं।
[caption id="attachment_613164" align="alignnone" width="700"] भारत बायोटेक की जॉइंट एमडी सुचित्रा इल्ला[/caption]
कंपनी ने स्वदेशी कोविड-19 टीका कोवैक्सिन विकसित किया। आणविक जीव विज्ञान में शोध वैज्ञानिक, कृष्णा एला और सुचित्रा एला ने 1996 में भारत बायोटेक की स्थापना की थी। आज, भारत बायोटेक इनोवेटिव वैक्सीन टीकों के उत्पादन के मामले में दुनिया की प्रमुख कंपनी है।
[caption id="attachment_613163" align="alignnone" width="700"]
भारत बायोटेक के प्रबंध निदेशक कृष्णा एला[/caption]
कोरोना वायरस की स्वदेशी दवा को-वैक्सीन को बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक के संस्थापक डॉ. कृष्णा इल्ला को देश के एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक के रूप में जाना जाता है। उनका पूरा नाम डॉ. कृष्ण मूर्ति इल्ला है। इल्ला का जन्म साल 1969 में तमिलनाडु के तिरुत्तनी में हुआ था।
राष्ट्रपति कोविंद ने आयरिश स्कूलों में संस्कृत को लोकप्रिय बनाने में योगदान के लिए आयरलैंड के प्रोफेसर रटगर कोर्टेनहॉर्स्ट को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया। गायक सोनू निगम को पद्म श्री पुरस्कार मिला। लकड़ी पर नक्काशी करने वाले लद्दाख के कलाकार त्सेरिंग नामग्याल को पद्म श्री पुरस्कार मिला।
इन्हें भी किया गया पद्म पुरस्कारों से सम्मानित
हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका प्रभा आत्रे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को पद्म श्री अवॉर्ड दिया गया है।
टोक्यो पैरालंपिक्स स्वर्ण पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत को पद्म श्री से नवाजा गया।
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता जैवेलिन थ्रोअर सुमित अंतिल को पद्म श्री मिला है।
गायिका सुलोचना चवन को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
आयरलैंड के प्रोफेसर रुट्गर कोर्टेनहोर्स्ट को आइरिश स्कूलों में संस्कृत के प्रयास के लिए पद्म श्री दिया गया है।
प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक सोनू निगम को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
[caption id="attachment_613165" align="alignnone" width="700"]
नीरज चोपड़ा[/caption]
पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विभिन्न विषयों में दिए जाते हैं।
असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म विभूषण’, उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया जाता है। पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।
इस साल की सूची में चार पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 34 महिलाएं हैं और इस सूची में 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेताओं के अलावा विदेशियों, अनिवासी भारतीयों और भारत के प्रवासी नागरिकों की श्रेणी के 10 लोग भी शामिल हैं।