Fri, Sep 25, 2026
Whatsapp

Parag Agrawal बने ट्विटर नए CEO, Elon Musk ने कहा: भारतीय टैलेंट से अमेरिका को हुआ काफी फायदा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- November 30th 2021 11:09 AM -- Updated: November 30th 2021 11:36 AM
Parag Agrawal बने ट्विटर नए CEO, Elon Musk ने कहा: भारतीय टैलेंट से अमेरिका को हुआ काफी फायदा

Parag Agrawal बने ट्विटर नए CEO, Elon Musk ने कहा: भारतीय टैलेंट से अमेरिका को हुआ काफी फायदा

नेशनल डेस्क: ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी के (Jack Dorsey Resignation) इस्तीफा के बाद कंपनी के सीटीओ पराग अग्रवाल को ट्विटर का नया सीईओ (New CEO of Twitter) बनाया गया है।  इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर के दी है। पराग ने भी एक ट्वीट कर के जैक डोर्सी और कंपनी की पूरी टीम को तहे दिल से धन्यवाद कहा है। उनके CEO बनाए जाने को टेस्ला के CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने भी सराहा है। भारतीय टैलेंट को सराहने के लिए उन्होंने ट्वीट भी किया है। स्ट्राइप कंपनी (Stripe Company) के CEO और को को-फाउंडर पैट्रिक कॉलिसन (Patrick Collison) के ट्वीट पर एलन मस्क ने रिप्लाई करते हुए लिखा भारतीय टैलेंट से अमेरिका को काफी फायदा हुआ है। पैट्रिक कॉलिसन ने पराग अग्रवाल को बधाई देते हुए लिखा था कि Google, Microsoft, Adobe, IBM, Palo Alto, Networks और अब Twitter चलाने वाले सभी CEO भारत में ही पले-बढ़े हैं। टेक की दुनिया में भारतीयों की आश्चर्यजनक सफलता को देखकर खुशी हो रही है। बधाई हो पराग। इसी ट्वीट के रिप्लाई में टेक एक्सपर्ट Elon Musk ने रिप्लाई किया। उन्होंने Patrick Collison की बात में सहमति जताते हुए भारतीय टैलेंट की तारीफ की। आपको बता दें कि मौजूदा समय में पराग अग्रवाल ट्विटर में सीटीओ यानी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर नियुक्त हैं। उनके पहले इस पद पर एडम मेसिंगर नियुक्त थे। एडम ने दिसंबर 2016 में कंपनी छोड़ दी थी। उनके बाद अंदरखाने तो पराग अग्रवाल को अक्टूबर 2017 में ही ट्विटर का सीटीओ बना दिया गया था, लेकिन आधिकारिक रूप से उन्हें सीटीओ पद पर नियुक्त करने की घोषणा 8 मार्च 2018 में हुई। पराग अग्रवाल ने ट्विटर पर ट्वीट्स की अहमियत को बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जो काम किया था, उसकी खूब सराहना हुई थी। जब वह स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे, उस दौरान उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट, याहू और एटीएंडटी जैसी दिग्गज कंपनियों में इंटर्नशिप भी की थी। ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल ने आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर साइंस में डॉक्टरेट किया है। पराग अग्रवाल 2011 से ही ट्विटर में काम कर रहे हैं और 2017 से कंपनी के सीटीओ के पद पर नियुक्त हैं। जब वह कंपनी में शामिल हुए थे तब ट्विटर के कर्मचारियों की संख्या 1,000 से भी कम हुआ करती थी। कई भारतीय अमेरिकी टेक कंपनी के लीडरशिप पॉजिशन पर है। Google के CEO Sundar Pichai और Microsoft के CEO Satya Nadella के बाद अब इस लिस्ट में ट्विटर के होने वाले CEO पराग का नाम भी शामिल हो गया है।
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK