Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

पंचकूला में देर रात पुलिस टीम पर हमला, पीसीआर गाड़ी से तोड़फोड़

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- September 08th 2019 09:38 AM
पंचकूला में देर रात पुलिस टीम पर हमला, पीसीआर गाड़ी से तोड़फोड़

पंचकूला में देर रात पुलिस टीम पर हमला, पीसीआर गाड़ी से तोड़फोड़

पंचकूला। (उमंग श्योराण) पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र फेज 1 स्थित आशियाना कॉलोनी में देर रात हंगामा हो गया। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर ही हमला कर दिया और स्थानीय लोगों ने पुलिस की पीसीआर गाड़ी से भी तोड़फोड़ की। [caption id="attachment_337604" align="aligncenter" width="700"]police vehicle 3 पंचकूला में देर रात पुलिस टीम पर हमला, पीसीआर गाड़ी से तोड़फोड़[/caption] झड़प में पुलिसकर्मी सहित कुछ लोग भी हुए घायल हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। जिसके बाद देर रात तक पुलिस अधिकारियों द्वारा गुस्साए लोगों को शांत करने का प्रयास जारी रहा। [caption id="attachment_337603" align="aligncenter" width="700"]police vehicle 2 पंचकूला में देर रात पुलिस टीम पर हमला, पीसीआर गाड़ी से तोड़फोड़[/caption] लोगों का आरोप पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत होकर बेवजह आशियाना कॉलोनी के युवकों को परेशान कर रहे थे। हालांकि पुलिसकर्मियों के शराब पीकर वहां जाने पर अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। मेडिकल के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। यह भी पढ़ें : SP ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर शराब कारोबारी की गोलियों से भूनकर हत्या ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK