Wed, Jul 16, 2025
Whatsapp

पटियाला हिंसा: पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 01st 2022 10:51 AM
पटियाला हिंसा: पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

पटियाला हिंसा: पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

बीते दिनों हुई पटियाला हिंसा के मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे आज कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने शनिवार को कहा था कि बरजिंदर सिंह परवाना की पहचान मुख्य आरोपी और शुक्रवार की घटना के मास्टरमाइंड के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस ने शनिवार को खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर हुई झड़प में कथित रूप से शामिल दो और लोगों को गिरफ्तार किया और घटना के पीछे आपराधिक पृष्ठभूमि वाले राजपुरा निवासी की पहचान की थी। पुलिस ने दलजीत सिंह और कुलदीप सिंह के रूप में पहचाने गए दो और आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। शुक्रवार की झड़प के कुछ घंटे बाद पुलिस ने बिना अनुमति के जुलूस निकालने और हिंसा भड़काने के आरोप में हरीश सिंगला को गिरफ्तार किया था। बता दें कि कल पटियाला में दो गुटों के बीच मार्च के दौरान झड़प हो गई थी। इसी दौरान तलवारें और पत्थर चले थे। इसके बाद शहर के हालात बेकाबू हो गए थे। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी थी। Tension in Patiala, DC issue appeal for peace पटियाला में शुक्रवार को खालिस्तान विरोधी मार्च में हुई हिंसा के अगले दिन सरकार ने पटियाला के IG राकेश अग्रवाल और SSP नानक सिंह को हटा दिया था। इसके साथ ही इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया था। शहर में शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक कर्फ्यू भी लगाया गया था। पूरे पंजाब में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। पुलिस इस मामले में सोश मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के जरिए आरोपियों की शिनाख्त करने में जुटी है। अभी इस मामले में और लोगों की भी गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK