Thu, Jun 5, 2025
Whatsapp

प्रदेश भर छटे बदमाश भेजे गए फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल, 62 कुख्यात स्थानांतरित

उतर प्रदेश में राज्य भर के अलग-अलग जेलों में बंद 62 कुख्यात अपराधियों को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किया गया। राज्य के बांदा जेल में हुई घटना के बाद प्रशासन ने कुख्यात बंदियों की सुरक्षा के मद्देनजर ये फैसला लिया है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Jainendra Jigyasu -- March 09th 2023 08:33 PM -- Updated: March 09th 2023 08:36 PM
प्रदेश भर छटे बदमाश  भेजे  गए फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल, 62 कुख्यात स्थानांतरित

प्रदेश भर छटे बदमाश भेजे गए फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल, 62 कुख्यात स्थानांतरित

उतर प्रदेश में राज्य भर के अलग-अलग जेलों में बंद 62 कुख्यात अपराधियों को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किया गया। राज्य के  बांदा जेल में हुई घटना के बाद प्रशासन ने कुख्यात बंदियों की सुरक्षा के मद्देनजर ये फैसला लिया है।  प्रदेश की विभिन्न जेलों से 62 बंदियों को प्रशासनिक आधार पर फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किया गया है। इन पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी राखी जाएगी। बेहद दुर्दांत अपराधियों को  आइसोलेशन सेल में रखा गया है। 

इन कैदियों से मुलाकात के लिए मंगलवार व शुक्रवार के दिन भी निर्धारित कर दिया गया है। उनसे मिलने आने वालों की मुलाकात कड़ी जांच के बाद कराई जाएगी और इसका विवरण भी ''प्रिजन साफ्टवेयर'' पर अपलोड किया जाएगा। कैदियों की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची में शामिल व्यक्तियों से ही मुलाकात कराई जाएगी।


हालांकि फतेहगढ़ सेंट्रल जेल फिलहाल स्टाफ की कमी से जूझ रही है। मात्र चार ही डिप्टी जेलर मौजूद हैं। वार्डर व हेड वार्डर के भी लगभग 30 प्रतिशत पद रिक्त चल रहे हैं। केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि वर्तमान में लगभग 1100 बंदी हैं। जेल में उपलब्ध नियतन और उसके सापेक्ष तैनाती का पूरा विवरण आनलाइन रहता है। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK