Mon, Dec 8, 2025
Whatsapp

चन्द्रयान-2 के लांच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 22nd 2019 05:32 PM
चन्द्रयान-2 के लांच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश

चन्द्रयान-2 के लांच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश

नई दिल्ली। चन्द्रयान-2 को लांच करने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना संदेश दिया है। इस संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा “विशेष पल जो हमारे गौरवशाली इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है! चन्द्रयान-2 के लांच से विज्ञान में नई ऊंचाइयां छूने के लिए हमारे वैज्ञानिकों की क्षमता और 130 करोड़ भारतीयों की प्रतिबद्धता प्रकट होती है। आज हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है! हृदय से भारतीय, भावना से भारतीय! हर भारतीय के लिये प्रसन्नता का विषय है कि चन्द्रयान-2 पूरी तरह से स्वदेशी मिशन है। चन्द्रमा के धरातल का विश्लेषण करने के लिए चन्द्रयान-2 में चन्द्रमा के संबंध में दूर संवेदन के लिए एक आर्बिटर तथा लैंडर – रोवर मॉड्यूल होगा। [caption id="attachment_321036" align="aligncenter" width="700"]PM Modi 1 चन्द्रयान-2 के लांच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश[/caption] चन्द्रयान-2 इसलिए विशिष्ट है, क्योंकि यह चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र का अध्ययन और जांच करेगा, जहां अभी तक कोई खोज नहीं हुई थी। इस क्षेत्र से पहले नमूने भी कभी नहीं लिये गए। इस मिशन से चन्द्रमा के बारे में नई जानकारियां मिलेंगी। यह भी पढ़ेंश्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 की सफल लॉंचिंग (Video) चन्द्रयान-2 जैसे प्रयासों से हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को विज्ञान, उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान और नवाचार के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा। चन्द्रयान को धन्यवाद, भारत के चन्द्र कार्यक्रम को बहुत बढ़ावा मिलेगा। चन्द्रमा के बारे में हमारे मौजूदा ज्ञान में बहुत वृद्धि होगी।”

—PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK