हरियाणा में सूरजमुखी की फसल की खरीद शुरू, किसानों को मिल रहे अच्छे दाम
आज अंबाला शहर अनाज मंडी में कुछ भी फसल सरकारी बोली में नहीं खरीदी नहीं जा सकी क्योंकि आज मंडी में सरकारी बोली नहीं आयी है। आज अम्बाला की अनाज मंडी में 302 क्विंटल आवक दर्ज की गई है। किसान सूरजमुखी के एमएसपी से ज्यादा रेट पर बिकने से खुश नजर आ रहे हैं।
किसानों का कहना है कि वो अपनी सूरजमुखी की फसल लेकर आए हैं, अभी तक बोली नहीं आई है क्योंकि बारिश के कारण फसल में नमी है। इस बार फसल का रेट पिछले साल के मुकाबले अच्छा मिल रहा है। पिछले साल तो बड़ी मुश्किल से सूरजमुखी 4 हजार के करीब बिकी थी। किसानों ने बताया कि अबकी बार प्राइवेट खरीददार 6 हजार से ऊपर रेट में सूरजमुखी की फसल खरीद रहे हैं। एक एकड़ में 8 से 10 क्विंटल फसल होती है। इस बार रेट के कारण हमें काफी बचत हो रही है।
यह भी पढ़ें- कोरोना मरीजों के लिए अनुराग ठाकुर बना रहे ऑक्सीजन बैंक
यह भी पढ़ें- सीएम खट्टर की पीएम मोदी से मुलाकात, जानें क्या हुई चर्चा
वहीं मार्किट कमेटी असिस्टेंट सेक्रेटरी ने बताया कि सूरजमुखी फसल की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। अनाज मंडी में 302 क्विंटल आवक दर्ज को गयी है। सरकारी खरीद करने के लिए अभी कोई नहीं आया है। इसलिए सरकारी खरीद नहीं हो पाई। प्राइवेट खरीददार किसान को एमएसपी से ज्यादा रेट दे रहे हैं। इसलिए किसान की मर्जी है वह किसे अपनी फसल बेचना चाहता है अभी तक सूरजमुखी का प्राइवेट अधिकतम भाव 6325 रु दर्ज किया है।