Advertisment

UP Election Result 2022: यूपी चुनाव के बड़े चेहरे कौन-कौन से हैं, दांव पर लगी है योगी-अखिलेश समेत इन नेताओं की किस्मत

author-image
Vinod Kumar
New Update
UP Election Result 2022: यूपी चुनाव के बड़े चेहरे कौन-कौन से हैं, दांव पर लगी है योगी-अखिलेश समेत इन नेताओं की किस्मत
Advertisment
UP Election Result 2022: देश में सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। पूरा देश यूपी के चुनावी नतीजों पर टिक टिकी लगाए बैठा है। इस चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है। इन दिग्गजों में सबसे बड़ा नाम बीजेपी के सीएम उम्मीदवार और वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है। सीएम योगी गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ रहे हैं और ये उनका पहला विधानसभा चुनाव है। इसके बाद दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हैं, जो करहल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। बड़ी बात यह है कि योगी की तरह अखिलेश का भी यह पहला विधानसभा चुनाव है। ऐसे में अब सूबे में सत्ता की कुर्सी की लड़ाई बेहद दिलचस्प है। जानिए सीएम योगी और अखिलेश के अलावा और कौन-कौनसे बड़े चेहरे हैं, जिनकी किस्मत दांव पर लगी हुई है। Akhilesh exudes confidence over winning in Purvanchal
Advertisment
योगी कैबिनेट की किस्मत भी दांव पर योगी कैबिनेट के 17 मंत्री इस बार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वाले सात मंत्री चुनावी मैदान में हैं। इसी तरह 21 राज्यमंत्रियों में से 20 मंत्रियों की किस्मत का फैसला कल होगा। यानी 51 मंत्रियों में से 42 चुनावी मैदान में हैं। जबकि 6 विधान परिषद के सदस्य होने के कारण चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। तीन मंत्रियों का टिकट काटा गया है और दो की सीट बदली गई है। publive-image गोरखपुर सीट बनी 'हॉट सीट' पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गढ़ गोरखपुर की शहरी सीट से चुनाव मैदान में है। बड़ी बात यह है कि सीएम योगी के खिलाफ खुद आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने सुभावती शुक्ला और बहुजन समाज पार्टी ने ख्वाजा शमसुद्दीन को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस की ओर से डॉ। चेतना पांडेय ताल ठोंक रही हैं।
Advertisment
योगी कैबिनेट के बड़े चेहरे मथुरा से श्रीकांत शर्मा गाजियाबाद से अतुल गर्ग थाना भवन से सुरेश राणा हस्तिनापुर से दिनेश खटीक आगरा ग्रामीण से बेबी रानी मौर्य नोएडा से पंकज सिंह कैराना से मृगांका सिंह मंत्री शाहजहांपुर से सुरेश कुमार खन्ना कानपुर की महराजपुर सीट से सतीश महाना सिराथू सीट से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अन्य बड़े चेहरे फाजिल नगर से स्वामी प्रसाद मौर्य तमकुही राज से अजय कुमार लल्लू नकुड़ सीट से धर्म सिंह सैनी रामपुर से आजम खान रामपुर की स्वार सीट से अब्दुल्ला आजम जसवंतनगर से शिवपाल सिंह यादव फर्रखाबाद सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद देवरिया से शलभ मणि त्रिपाठी बलिया नगर से दयाशंकर सिंह अखिलेश-शिवपाल पर सबकी नज़रें बता दें कि इस बार सभी की निगाह सपा का गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी पर है। यहां की करहल सीट से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव के मैदान में हैं। उनके खिलाफ बीजेपी ने केन्द्र सरकार में मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को उतारा था। बघेल कभी मुलायम सिंह यादव के निजी सुरक्षा गार्ड थे और मुलायम सिंह यादव ने उनको साइकिल के चुनाव चिन्ह पर लोकसभा तक भेजा था। इसके साथ ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव सपा के सिंबल पर इटावा के जसवंतनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। Shivpal yadav 2022 UP assembly elections assembly elections 2022 Jaswant nagar, hindi news, यूपी विधानसभा 2022, विधानसभा चुनाव, शिवपाल यादव, अखिलेश यादव-
up-assembly-elections-2022 up-result-2022
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment