Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

कुरुक्षेत्र जेल में रेडियो जॉकी स्टेशन का शुभारंभ, कारागार में बंद कैदी करेंगी संचालन

Written by  Vinod Kumar -- March 26th 2022 02:15 PM
कुरुक्षेत्र जेल में रेडियो जॉकी स्टेशन का शुभारंभ, कारागार में बंद कैदी करेंगी संचालन

कुरुक्षेत्र जेल में रेडियो जॉकी स्टेशन का शुभारंभ, कारागार में बंद कैदी करेंगी संचालन

कुरुक्षेत्र/अशोक यादव: हरियाणा की कुरुक्षेत्र जेल में पहली बार बंदियों के लिए रेडियो जॉकी स्टेशन शुरु किया गया है। इस रेडियो का संचालन कुरुक्षेत्र जेल के बंदियों द्वारा ही किया जाएगा। इस रेडियो स्टेशन से अच्छे-अच्छे कार्यक्रम सुने जा सकेंगे। अहम पहलू यह है कि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस न्यायमूर्ति बीएस वालिया ने इस रेडियो जॉकी स्टेशन का विधिवत रुप से शुभारंभ किया। इस उदघाटन सत्र से ही बंदियों ने गीत और उदघोषण करने का कार्य शुरु कर दिया है। यहां पर बंदियों ने बेहतरीन गीतों और भजनों की प्रस्तुति दी। रेडियो जॉकी स्टेशन के लिए तैयार किए गए गीतों को भी कैंदियों ने सबके सामने पेश किया। Radio Jockey station, Kurukshetra Jail, haryana हाई कोर्ट के जस्टिस न्यायमूर्ति बीएस वालिया ने लाईब्रेरी का अवलोकन करने के बाद जिला कारागार में बंदियों के लिए उद्योगशाला में हवाई चप्पल व पेपर डोना मेकिंग इकाई का उद्घाटन किया।इसके साथ ही जिला कारागार कुरुक्षेत्र के बंदियों को आपातकालीन स्थिति में अस्पताल ले जाने के लिए कार स्टाईलिंग जक्शंन करनाल द्वारा भेंट की गई मारुति सुजुकी एम्बुलेंस का भी रिब्बन काटकर लोकार्पण किया। Radio Jockey station, Kurukshetra Jail, haryana जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने कहा कि हाईकोर्ट के न्यायाधीश बीएस वालिया का यह वार्षिक दौरा था। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शारदा, सीजेएम एवं डीएलएसए के सचिव दुष्यंत चौधरी, सीजेएम नवजीत कलेर, उप जेल अधीक्षक शिवेंद्र पाल, डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। Radio Jockey station, Kurukshetra Jail, haryana


Top News view more...

Latest News view more...