राजीव कुमार होंगे भारत के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, 3.38 लाख शेल कंपनियों के बैंक खाते कर दिए थे फ्रीज
भारत को अगला मुख्य चुनाव आयुक्त मिल गया है। राजीव कुमार देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। केंद्रीय न्याय एवं कानून मंत्रालय ने गुरुवार को नोटिफिकेशन के जरिए इसकी जानकारी दी है। राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग के सबसे वरिष्ठ आयुक्त राजीव कुमार को इस पद पर नियुक्त किया है। राजीव कुमार 15 मई को अपना पदभार संभालेंगे। गौरतलब है कि मौजूदा सीईसी सुशील चंद्रा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है।
राजीव कुमार 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। राजीव कुमार फरवरी 2020 में केंद्रीय वित्त सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में 36 साल तक काम करने का अनुभव है। केंद्र के कई मंत्रालयों के अलावा बिहार-झारखंड कैडर में भी लंबे अरसे तक सेवाएं दीं है। राजीव कुमार ने बीएससी के साथ-साथ एलएलबी, पीजीडीएम और लोक नीति से एमए की डिग्री हासिल की है। राजीव कुमार ने भारतीय रिजर्व बैंक,एसबीआई, NABARD के केंद्रीय बोर्ड के निदेशक के रूप में भी काम किया है।
राजीव कुमार ईमानदार छवि के अधिकारी माने जाते हैं। उन्होंने वित्तीय सेवा क्षेत्र और प्रमुख पहलों/सुधारों को शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जैसे: मान्यता, पुनर्पूंजीकरण, संकल्प और सुधार के व्यापक दृष्टिकोण के साथ बैंकिंग सुधार। उन्होंने फर्जी इक्विटी बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली करीब 3.38 लाख शेल कंपनियों के बैंक खातों को फ्रीज कर जिया था।In pursuance of clause (2) of article 324 of the Constitution, the President is pleased to appoint Shri Rajiv Kumar as the Chief Election Commissioner with effect from the 15th May, 2022. My best wishes to Shri Rajiv Kumar pic.twitter.com/QnFLRLiVPm — Kiren Rijiju (@KirenRijiju) May 12, 2022