Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

कांग्रेस को वोट देना, देश के गद्दारों को वोट देना है : राजनाथ सिंह

Written by  Arvind Kumar -- October 18th 2019 10:45 AM
कांग्रेस को वोट देना, देश के गद्दारों को वोट देना है : राजनाथ सिंह

कांग्रेस को वोट देना, देश के गद्दारों को वोट देना है : राजनाथ सिंह

महेंद्रगढ़। (मोहिंद्र भारती) महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कस्बा सतनाली में भाजपा प्रत्याशी रामबिलास शर्मा के समर्थन में आयोजित एक विशाल जनसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बतौर मुख्यवक्ता पहुंचे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बड़े आश्चर्य की बात है कि जिस कश्मीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 को एक चुटकी में हटा दिया। उसी धारा 370 को हटाने के लिए कांग्रेस 70 सालों में प्रयास भी नहीं कर पाई। यही नहीं हटाने के बाद अब कांग्रेस इसका जबरदस्त विरोध कर रही है। [caption id="attachment_350795" align="aligncenter" width="700"]Rajnath Singh 2 कांग्रेस को वोट देना, देश के गद्दारों को वोट देना है : राजनाथ सिंह[/caption] वहीं राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर भारत की सेना के पास पहले राफेल होता तो फरवरी में सर्जिकल स्ट्राइक के लिए हमारे सैनिकों को बालकोट नहीं जाना पड़ता, अपितु हम भारत में बैठकर ही दुश्मन पर अटेक कर देते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को राफेल की आवश्यकता समझते हुए इसको खरीदा है। अब राफेल को लेकर भी कांग्रेस भारी विरोध कर रही है। इससे लगता है कि कांग्रेस पार्टी के लोगों का देश से कोई लगाव नहीं है। उनके लिए पाकिस्तान के हित पहले तथा भारत के हित बाद में हैं। इसलिए वे लोगों से आह्वान करते हैं कि कांग्रेस को वोट देना, देश के गद्दारों को वोट देना है। [caption id="attachment_350796" align="aligncenter" width="700"]Rajnath Singh 3 कांग्रेस को वोट देना, देश के गद्दारों को वोट देना है : राजनाथ सिंह[/caption] राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, जबकि भाजपा तेजी से बढ़ रहा है। यही कारण है कि गत लोकसभा चुनाव में जहां भाजपा के पास 282 सीटें थी, अब इस बार लोगों ने 303 सीटें दे दी हैं। उन्होंने कहा कि जब 303 की ताकत भाजपा को मिली तो भाजपा ने एक चुटकी में देश की सबसे बड़ी समस्या का समाधान कर दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा खट्टर सरकार ने बहुत ही सराहनीय कार्य किए हैं। उनकी सरकार ने बिना पर्ची खर्ची के नौकरी देकर ऐसा कर दिखाया है कि अब प्रदेश से भ्रष्टाचार जड़ से समाप्त हो गया है। यह भी पढ़ेंआगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...