Thu, Dec 25, 2025
Whatsapp

पैरोल खत्म होने के बाद वापस सुनारिया जेल पहुंचा राम रहीम, लॉन्च की दो एल्बम

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- July 19th 2022 12:50 PM -- Updated: July 19th 2022 12:53 PM
पैरोल खत्म होने के बाद वापस सुनारिया जेल पहुंचा राम रहीम, लॉन्च की दो एल्बम

पैरोल खत्म होने के बाद वापस सुनारिया जेल पहुंचा राम रहीम, लॉन्च की दो एल्बम

दो साध्वियों से रेप और हत्या में सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 31 दिन पैरोल खत्म होने के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच वापस सुनारिया जेल पहुंच गया है। राम रहीम को 17 जून को पैरोल दी गई थी। पैरोल की अवधि कल पैराल समाप्त हो गई थी। पैरोल के इन दिनों में राम रहीम बागपत यूपी के आश्रम में रहा। राम रहीम की पैरोल रविवार को खत्म हुई थी, लेकिन वह सोमवार शाम 4 बजकर 55 मिनट पर जेल पहुंचा। करीब छ महीने पहले पंजाब विधान सभा चुनाव में के दौरान भी उसे 21 दिन की पैरोल मिली थी। Ram-Rahim-granted-21-day-parole-2-2 इस बार पैरोल पर बाहर आए गुरमीत राम रहीम ने सत्संग ही नहीं किए बल्कि एक एल्बम भी जारी की, इस बार राम रहीम ने अपने अनुयायियों से भी मुलाकात की थी। 17 जुलाई की शाम को पैरोल का समय पूरा हो गया था. इसके बाद सोमवार दोपहर बाद करीब पांच बजे चार गाड़ियों के काफिले में राम रहीम को सुनारिया जेल लाया गया। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने कड़े प्रबंध किए थे। हालांकि काफिले के सामने मोटरसाइकिल आने के कारण एक सुरक्षाकर्मियों की एक गाड़ी को कुछ समय रुकना पड़ा। पुलिस ने बाइक सवार से सख्ती के साथ पूछताछ की और बाद में उसे छोड़ दिया। बता दें कि अगस्त 2017 में राम रहीम को दो साध्वियों के यौन उत्पीड़न केस में सजा सुनाई गई थी। इसके बाद पंचकूला में हिंसा भड़क गई थी। सुरक्षा कारणों के चलते राम रहीम को हेलिकॉप्टर से रोहतक की सुनारिया जेल लाया गया था। तभी से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK