नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटोशॉप्ड इमेज शेयर करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को रिहा करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने प्रियंका को लिखित में माफीनामा देने के भी आदेश दिए थे, लेकिन बाद में कोर्ट ने आदेशों में संशोधन करते हुए प्रियंका को तत्काल रिहा करने के आदेश दे दिए।
यह भी पढ़ें : मायावती बोलीं- मोदी सरकार की नैया डूब रही, RSS ने भी छोड़ा साथ
[caption id="attachment_295140" align="alignright" width="150"] प्रियंका ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटोशॉप्ड इमेज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।[/caption]
गौरतलब है कि प्रियंका ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटोशॉप्ड इमेज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसका टीएमसी कार्यकर्ताओं ने खूब विरोध किया था। इस विरोध के बाद पुलिस ने प्रियंका को न्यायिक हिरासत में ले लिया था। कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी तभी तक है जब तक कि इससे किसी को कोई परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें :ममता बनर्जी पर विज का हमला, कहा- गैंगस्टर की तरह कर रहीं व्यवहार